scriptसागर में दो दिनों तक रहेगा टोटल लॉकडाउन, 24 घंटे में राज्य में 6 मौतें 142 केस, प्रदेश में अब तक 501 की मौत | Total lockdown will remain in sagar due to coronavirus live update mp | Patrika News
भोपाल

सागर में दो दिनों तक रहेगा टोटल लॉकडाउन, 24 घंटे में राज्य में 6 मौतें 142 केस, प्रदेश में अब तक 501 की मौत

मध्यप्रदेश में एक्टिव केसों में भी लगातार गिरावट हो रही है।

भोपालJun 21, 2020 / 02:32 pm

Pawan Tiwari

सागर में दो दिनों तक रहेगा टोटल लॉकडाउन, 24 घंटे में राज्य में 6 मौतें 142 केस, प्रदेश में अब तक 501 की मौत

सागर में दो दिनों तक रहेगा टोटल लॉकडाउन, 24 घंटे में राज्य में 6 मौतें 142 केस, प्रदेश में अब तक 501 की मौत

भोपाल. मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 142 मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश में 6 लोगों की मौत हुई है। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 11724 हो गया है। मध्यप्रदेश में जहां 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 142 मामले आए हैं वहीं, 132 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट आए हैं। कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट मध्य्प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है वहीं, एक्टिव केसों में भी लगातार गिरावट हो रही है।
कम हुए एक्टिव केस
मध्यप्रदेश एक्टिव केस के मामले में देश में 13वें स्थान पर पहुंच गया है। पहले यह 8वें स्थान पर था। राज्य में अभी 2343 कोरोना संक्रमित के एक्टिव केस हैं। जबकि 8880 लोग रिकवर होकर अपने घर लौट गए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण के कारण मध्यप्रदेश में मौतों का आंकड़ा 500 के पार हो गया है। कोरोना वायरस के कारण प्रदेश में अभी तक 501 लोगों की मौत हो गई है।
सागर में दो दिनों का टोटल लॉकडाउन
भोपाल के बाद अब इंदौर में भी कोरोना संक्रमण के कारण दो दिनों का टोटल लॉकडाउन रहेगा। जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सप्ताह में दो दिन टोटल लॉकडाउन रहेगा। संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में यह फैसला लिया गया। नगर निगम क्षेत्र छावनी परिषद और नगर पालिका मकरोनिया में शनिवार और रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा। इसमें मेडिकल, डेयरी, राशन दुकान और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार के दिन टोटल लॉकडाउन रहेगा। सागर जिले में कोरोना संक्रमण के 281 मामले सामने आ चुके हैं और अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
रिकवरी रेट बढ़ा
मध्यप्रदेश जो एक्टिव मामलों में 8 वें क्रम पर था, अब 13 वें क्रम पर है अर्थात मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से नियंत्रित हो रहा है। एक्टिव प्रकरणों में कमी परिलक्षित हुई है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश का रिकवरी रेट भी 75.74 है जो निरंतर बढ़ रहा है, इसका मतलब राज्य में कोरोना रोगी अधिक तादाद में पूरी तरह स्वस्थ हो रहे हैं। देश में मध्यप्रदेश का रिकवरी रेट राजस्थान के 77.68 प्रतिशत के बाद सर्वाधिक है।
https://youtu.be/CjzqYoyOehA
ग्वालियर में मृत्युदर सबसे कम
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मृत्युदर सबसे कम है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि प्रदेश में खण्डवा मेडिकल कॉलेज में रिकवरी रेट सर्वाधिक 92.83 प्रतिशत है। इंदौर, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, रीवा मेडिकल कॉलेजों में भी यह 70 से 85 प्रतिशत के मध्य है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 6 हजार 523 टेस्ट किए गए हैं।

Home / Bhopal / सागर में दो दिनों तक रहेगा टोटल लॉकडाउन, 24 घंटे में राज्य में 6 मौतें 142 केस, प्रदेश में अब तक 501 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो