scriptदिग्विजय सिंह को फिल्म डायरेक्टर का करारा जवाब, जानिये क्या कहा… | Twitter war fiercely between Digvijay Singh and Vivek Agnihotri | Patrika News
भोपाल

दिग्विजय सिंह को फिल्म डायरेक्टर का करारा जवाब, जानिये क्या कहा…

– दोनों के बीच चल रहा जमकर ट्वीटर वॉर- दिग्विजय सिंह की नसीहत देने से शुरु हुआ पूरा बवाल

भोपालApr 30, 2023 / 08:34 pm

दीपेश तिवारी

political_war.png

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ओर से फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री को नसीहत के रूप में एक फिल्म बनाने का आइडिया क्या दिया गया, दोनों के बीच जमकर ट्वीटर वॉर शुरु हो गया। ये पूरा मामला तब शुरू हआ जब दिग्विजय सिंह ने कश्मीर फाइल्स के निर्माता को लपेटे मे लेते हुए उन्हें एक फिल्म बनाने की नसीहत दे दी। दरअसल दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए ‘द ठग्स ऑफ मॉर्डन इंडिया’ नाम से फिल्म बनाने का आइडिया विवेक को दिया, जिसके बाद पलटवार में डायरेक्टर की ओर से उन्हें करारा जवाब दे दिया गया।

दरअसल दिग्विजय सिंह की ओर से एक तंज कसते हुए ट्वीट किया गया कि विवेक अग्निहोत्री जी आप एक सफल फिल्म निर्माता है और जो ट्राइलॉजी आप बना रहे हैं, उसे दिल्ली फाइल्स के साथ एक और फिल्म अवश्य बनाएं. जिसकी शुरुआत 2014 से हो सकती है। द ठग्स ऑफ मॉर्डन इंडिया ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी। दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि फंड्रस की कोई दिक्कत नहीं होगी। पूर्व के आप के मित्रों में द केरल स्टोरीज के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह भी अब जुड़ गये हैं, यह भी गुजरात के ही हैं।

dvs.png
https://twitter.com/vivekagnihotri?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/vivekagnihotri/status/1652554661197660161?ref_src=twsrc%5Etfw

ऐसा मिला जवाब
दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुउ जवाब देते कहा कि सोच रहा हूं क्यों ना उसके पहले पीडी फाइल्स (PIDI FILES) बनायी जाए। पर आपके मालिक तो आपको पीडी (Pidi) बनने के काबिल भी नहीं समझते। कई लोग कह रहे हैं -धोबी का कुत्ता ना घर का ना घाट का- बना दी जाए। अच्छा एक और बात, अगर सब कुछ मैं ही बनाऊंगा तो बॉलीवुड (Bollywood) में जो आपके प्यादे हैं वो क्या करेंगे?

Home / Bhopal / दिग्विजय सिंह को फिल्म डायरेक्टर का करारा जवाब, जानिये क्या कहा…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो