scriptखुशखबरी: दिवाली-दशहरे में घर जाने में नहीं होगी परेशानी, इन रूट पर बढ़ा दी गई हैं उड़ानें | Two flights to Delhi and one flight to Mumbai from 16 September | Patrika News
भोपाल

खुशखबरी: दिवाली-दशहरे में घर जाने में नहीं होगी परेशानी, इन रूट पर बढ़ा दी गई हैं उड़ानें

– फ्लाइट के समय में मामूली परिवर्तन- दिल्ली का किराया 2894 और मुंबई का ‌‌ 2945

भोपालSep 02, 2020 / 02:05 pm

Ashtha Awasthi

flight-discount-main.jpg

Two flights

भोपाल। मार्च के महीने से कोरोना वायरस (corona virus) के चलते लगे लॉकडाउन के कारण फ्लाइटें पूरी तरह से बंद थी लेकिन अब एक बार फिर से नेशनल और इंटरनेशनल फ्लाइटें (National and International flights) शुरु हो चुकी हैं। वहीं अब आने वाली 16 सितंबर से इंडिगो भोपाल से दिल्ली के लिए सुबह व शाम के समय एक-एक फ्लाइट्स बढ़ाने जा रही है। जिससे यात्रियों को सुविधा होगी। वहीं वर्तमान में राजधानी भोपाल से भोपाल-मुंबई फ्लाइट (Bhopal-Mumbai flight) को सुबह के स्थान पर शाम को चलाना शुरू कर दिया गया है। भोपाल से मुबंई की फ्लाइट का शेड्यूल बदलने से यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।

mw-he536_airpla_20190225131547_zq.jpg

आने वाली 16 सितंबर से भोपाल से मुंबई जाने वालों के लिए सुबह के समय भी इसी तारीख से फ्लाइट मिल सकेगी। जबकि वर्तमान में चल रही शाम की मुंबई फ्लाइट के शेड्यूल में भी मामूली परिवर्तन हो जाएगा। इंडिगो द्वारा इन फ्लाइट्स में बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। फ्लाइट्स की संख्या बढ़ते ही किराए में भी कमी आई है।

जानिए क्या है किराया

बता दें कि दिल्ली फ्लाइट का प्रारंभिक किराया 3500 से घटकर 2894 रुपए तक हो गया है। वहीं दूसरी ओर मुंबई का किराया भी 3350 से कम होकर 2945 रुपए हो गया है। इस बारे में एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम का कहना है कि इस महीने प्रयागराज, सूरत, कोलकाता व लखनऊ जैसे नए डेस्टीनेशन के साथ ही दिल्ली-मुंबई के लिए भी फ्लाइट्स की संख्या बढ़ने से सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।

03_06_2020-flight03.jpg

उड़ानों की संख्या बढ़ने से दिल्ली के लिए एअर इंडिया की सुबह व शाम के समय आवागमन कर रही फ्लाइट को मिलाकर संख्या 6 हो जाएगी। वहीं मुंबई के लिए दो से बढ़कर फ्लाइट की संख्या तीन हो जाएगी, जिनमें एअर इंडिया की एक शामिल रहेगी। जानकारी मिली है कि कुछ अन्य एयरलाइन्स कंपनियां भी जबलपुर, रायपुर आदि स्थानों के लिए फ्लाइट शुरू कर सकती हैं।

Home / Bhopal / खुशखबरी: दिवाली-दशहरे में घर जाने में नहीं होगी परेशानी, इन रूट पर बढ़ा दी गई हैं उड़ानें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो