26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 जून से अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी : खुल जाएंगे सभी बाजार, शनिवार को भी नहीं रहेगा बंद, जानिये खास दिशा-निर्देश

10 जून को भी सरकार द्वारा जिले में थोड़ी और ढील बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में मंगलवार देर शाम कलेक्टर अविनाश लवानिया ने दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं। जानिये नए नियम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Jun 2021, 10:22 AM IST

News

10 जून से अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी : खुल जाएंगे सभी बाजार, शनिवार को भी नहीं रहेगा बंद, जानिये खास दिशा-निर्देश

भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगे कोरोना कर्फ्यू में अब ढील मिलनी शुरु होगई है। 1 जून से हुई अनलॉक की शुरुआत के बाद अब आगामी 10 जून को भी सरकार द्वारा जिले में थोड़ी और ढील बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में मंगलवार देर शाम कलेक्टर अविनाश लवानिया ने दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं। आदेश के तहत अब गुरुवार से शहर के सभी बाजार खुल सकेंगे। शनिवार से लगने वाला वीकेंड कर्फ्यू भी अब सिर्फ रविवार को ही लगेगा। रोजाना रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

पढ़ें ये खास खबर- मध्य प्रदेश में होती है इस खास आम की पैदावार, नाम है 'नूरजहां', 1200 रुपये तक होती सिर्फ एक फल की कीमत


रविवार छोड़कर सुबह 6 से रात 8 तक खुलेंगी दुकानें

दुकान दार रविवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य 6 दिन सुबह 6 से रात 8 बजे तक बाजार की दुकानें खल सकेंगे। जारी आदेश में कहागया है कि, सैलून की दुकान में एक से अधिक कुर्सी होने पर अधिकतम 50 फीसदी क्षमता के साथ एक कुर्सी छोड़कर निर्धारित दो गज की दूरी बनाए रखते हुए खुलेंगी। हालांकि, सैलून में विजिटर या वेटिंग करने वालों को बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एकल स्पोर्ट्स की रूल ऑफ सिक्स के नियम के अनुसार, अनुमति रहेगी। टीम या ग्रुप खेल गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।


इनपर अब भी प्रतिबंध

रविवार को भी छूट रहेगी।

पढ़ें ये खास खबर- कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दी कोरोना को चुनौती: 'अब कोरोना आए, तो हम तैयार हैं'


इन्हें रहेगी ढील

-आवश्यक वस्तुओं के परिवहन, औद्योगिक इकाईयों के श्रमिकों/कर्मियों, औद्योगिक कच्चे माल तथा उत्पाद के परिवहन, बीमार व्यक्तियों के परिवहन एवं एयरपोर्ट/रेलवे स्टेशन आने-जाने तथा परीक्षा/प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए छूट रहेंगी।