3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vande Bharat : इन 2 कारणों से वंदे भारत को कड़ी टक्कर दे रही है ‘इंटरसिटी’ और ‘जनशताब्दी’

- भोपाल, आरकेएमपी से प्रतिदिन जबलपुर अप-डाउन करते हैं हजारों यात्री

2 min read
Google source verification
Vande Bharat

भोपाल। भोपाल से दिल्ली चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस प्रीमियम कोटे की स्पेशल ट्रेन है। इसे इस रूट पर शताब्दी और राजधानी से कड़ी टक्कर मिल रही है। पिछले दिनों जारी रिपोर्ट में शताब्दी और राजधानी में बेहतर यात्री संख्या सामने आई है। कुछ इसी प्रकार की चुनौती वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जबलपुर के रास्ते पर मिल रही है। यहां सुबह इंटरसिटी शाम को जनशताब्दी एक्सप्रेस नियमित सेवाएं उपलब्ध कराती है।

यात्रियों को कम किराया और सफर में लगने वाला एक समान समय होने की वजह से नियमित ट्रेन ज्यादा पसंद आ रही है। रेलवे के मुताबिक गर्मियों की छुट्टी की वजह से सभी श्रेणी की रेलगाड़ियां में अत्याधिक वेटिंग चल रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस को भी जबलपुर के रास्ते बेहतर यात्री संख्या उपलब्ध हो रही है और इसकी ऑक्युपेंसी लगातार बढ़ रही है।

जबलपुर रूट की ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

● 22187 जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के चेयर कार में वंदे भारत चलने से पहले करीब 80 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी। अभी भी 70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है। मतलब पर्याप्त यात्री आ रहे हैं।

● 20173-74 रानी कमलापति जबलपुर वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी चेयरकार में 45-48 प्रतिशत और एग्जीक्यूटिव क्लास में 32 प्रतिशत है। मतलब यात्रियों की संख्या बाकी ट्रेनों के अनुपात में कम है।

● 20911-12 भोपाल से इंदौर वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी 25 से 30 प्रतिशत के करीब है। अन्य ट्रेनों में नोरूम चल रहा है। यानि सामान्य ट्रेनों में ज्यादा भीड़ है।

● 12061-62 जबलपुर जनशताब्दी में सीसी में 54 प्रतिशत तो विस्टाडोम में 17 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी है। विस्टाडोम अब तक का सबसे महंगा सफर जबलपुर तक करवा रहा है।

कहां से कहां तक कितना किराया

रानी कमलापति से जबलपुर वंदे भारत (20173)

जबलपुर
एग्जीक्यूटिव क्लास (रु.) 1880
चेयर क्लास (रु.) 1055

नरसिंहपुर
एग्जीक्यूटिव क्लास (रु.) 1600
चेयर क्लास (रु.) 910

पिपरिया
एग्जीक्यूटिव क्लास (रु.) 1265
चेयर क्लास (रु.) 745

इटारसी
एग्जीक्यूटिव क्लास (रु.) 1070
चेयर क्लास (रु.) 650

नर्मदापुरम
एग्जीक्यूटिव क्लास (रु.) 810
चेयर क्लास (रु.) 425

नियमित यात्री ट्रेन में जबलपुर तक किराया 200 से 500 रुपए के बीच है।

भोपाल से इंदौर वंदे भारत (20912)

भोपाल से इंदौर
एग्जीक्यूटिव क्लास (रु.) 1600
चेयर क्लास (रु.) 910

भोपाल से उज्जैन
एग्जीक्यूटिव क्लास (रु.) 1370
चेयर क्लास (रु.)745

नियमित ट्रेन में इंदौर तक किराया 300 से 600 के बीच है।

Story Loader