भोपाल

बेरोकटोक सड़कों पर दौड़ रहे हैं 15 साल से ज्यादा पुराने वाहन, 8936 हादसों में 2173 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में 15 साल से अधिक पुराने वाहनों से 8936 सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें 2173 लोगों की मौत हुई है। करीब 1165 गंभीर रूप से घायल हुए हैं तो वहीं, 7470 सामान्य रूप से घायल हुए।

भोपालMay 22, 2022 / 07:10 pm

Faiz

बेरोकटोक सड़को पर दौड़ रहे हैं 15 साल से ज्यादा पुराने वाहन, 8936 हादसों में 2173 लोगों की मौत

भोपाल. कंडम वाहन एक तरफ तो पर्यावरण को दूषित कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर जानलेवा साबित हो रहे हैं। एक साल में मध्य प्रदेश में 15 साल से अधिक पुराने वाहनों से 8936 सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें 2173 लोगों की मौत हुई है। करीब 1165 गंभीर रूप से घायल हुए हैं तो वहीं, 7470 सामान्य रूप से घायल हुए।

केंद्र सरकार ने इसी साल से स्क्रैप पॉलिसी के तहत 15 साल या इससे ज्यादा पुराने वाहनों को स्क्रैप करने की तैयारी की थी। अब इसे 2024 तक बढ़ा दिया गया है। बहरहाल, पुलिस मुख्यालय की रिसर्च में खुलासा हुआ है कि पुराने वाहनों में सिक्योरिटी फीचर अपडेट नहीं होते। इस कारण हादसों की आशंका और इनमें लोगों की मौत के मामले अधिक होते हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में पांच लाख से ज्यादा वाहन 15 साल या इससे पुराने हैं। उधर, मालवाहक और यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग भी हादसों की प्रमुख वजह बनकर सामने आई है। एक साल में ओवरलोड वाहनों की वजह से 5902 एक्सीडेंट हुए, जिनमें 1377 लोगों की मौत हुई।

 

यह भी पढ़ें- अब बिना हेलमेट, तीन सवारी या रेड सिग्नल किया क्रॉस तो सीधे घर आ जाएगा चालान, नई व्यवस्था शुरु


कितने पुराने वाहनों से दुर्घटनाएं

वाहनों की उम्र—हादसे—मौत—गंभीर घायल

पांच वर्ष से कम–12263–3079–1669

पांच से दस साल–9995–2751–1098

दस से 15 साल–7101–1624–819

15 साल से अधिक–8936–2173–1165

नोट- आंकड़े 1 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक

 

यह भी पढ़ें- महिला के अंडरगारमेंट्स चुराने का शौकीन था अधेड़, अब खा रहा है जेल की हवा, जानिए मामला

मालवाहक और यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग भी हादसों की प्रमुख वजह बनकर सामने आई है।

 

ये 5 चीजें आपके पाचन तंत्र तो बनाएंगी मजबूत, वीडियो में जानें

Home / Bhopal / बेरोकटोक सड़कों पर दौड़ रहे हैं 15 साल से ज्यादा पुराने वाहन, 8936 हादसों में 2173 लोगों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.