एक तरफ तो इस तरह की चोरी और छेड़छाड़ वैसे ही शर्मसार कर देने वाला मामला है। लेकिन, इससे भी ज्यादा शर्मसार करने वाली बात तो तब सामने आई, जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। आरोपी ऐसा करने के बावजूद भी खुद को गुनहगार नहीं मान रहा। उसका कहना है कि, 'वो बेकसूर है। उसने ये सब इसलिए किया क्योंकि, उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है और अब वो घर में अकेला रहता है।' दरअसल, आरोपी की हरकतों से तंग आकर उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर झा चुकी है। फिर भी आरोपी का कहना है कि, वो महिला अंडरगारमेंट्स की चोरी और छेड़छाड़ किसी गलत इंटेशन से नहीं कर रहा था।