scriptये हैं अपेंडिक्स से बचाव के तरीके, जानें लक्षण और घरेलू उपचार | ways to prevent appendix learn symptoms and home remedies hindi | Patrika News
भोपाल

ये हैं अपेंडिक्स से बचाव के तरीके, जानें लक्षण और घरेलू उपचार

अपेंडिक्स होने के कारण, इंफेक्शन – इलाज के आयुर्वेदिक नुस्खे : Ayurvedic treatment of appendix

भोपालDec 22, 2019 / 03:27 pm

दीपेश तिवारी

ये हैं अपेंडिक्स से बचाव के तरीके, जानें लक्षण और घरेलू उपचार

ये हैं अपेंडिक्स से बचाव के तरीके, जानें लक्षण और घरेलू उपचार

भोपाल। आज के दौर में खानपान की अनियमितता Catering Irregularity सहित जीवन शैली में बदलाव ने कई रोगों को जन्म दिया है। ऐसे में वे बीमारियां जो बमुश्किल चंद लोगों को होती थी, आज वे आम हो गई हैं और तकरीबन हर परिवार में मिलने लगीं हैं। ऐसी ही एक बीमारी disease है जिसे हम अपेंडिक्स के नाम से जानते हैं…
जानकारों के अनुसार अपेंडिक्स Appendix हमारे पेट में आंत के बीच का हिस्सा होता है, जिसे अपेंडिसाइटिस भी कहते है। अपेंडिक्स पेट के दायीं तरफ नीचे की और होती है, ऐसे में यदि इसमें अगर इंफेक्शन infiction हो जाए तो सूजन आ जाती है जिससे दर्द होने लगता है।
इसके बाद जैसे जैसे सूजन बढ़ती है, ये दर्द भी बढ़ता जाता है और अंत में इसका इलाज ऑपरेशन operatation पर आकर खत्म होता है और इसे पेट से बाहर निकालना पड़ता है। वहीं यदि ये पेट में ही सूजन Abdominal swelling फट जाए जिसे अपेंडिक्स बर्सट Appendix bursat होना भी कहते हैं, तो ये स्थिति बहुत गंभीर हो जाती है।
ये हैं अपेंडिक्स से बचाव के तरीके, जानें लक्षण और घरेलू उपचार
लेकिन यदि हम इसके लक्षणों symptoms को पहचान कर समय रहते ही उपाय कर लेते हैं, तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है। अपेंडिक्स का उपचार traetment के लिए देसी नुस्खे Home remedies बहुत कारगर है परन्तु यदि परेशानी बहुत बढ़ गई है तो फिर ऑपरेशन ही इसका इलाज है।
अपेंडिक्स का काम हमारे शरीर में सेल्युलोस Cellulose को पचाने का होता हैं पर अब हम पका हुआ भोजन खाते ही हैं तो इसका हमारे शरीर में ज्यादा उपयोग नहीं है।

अपेंडिक्स होने के कारण : Appendix Pain causes
: क़ब्ज़ रहना।
: आंतो Intestine में भोजन के कण का जाना।
: भोजन में फाइबर fiber की मात्रा का कम होना।
: फलों के बीजों का अपेंडिक्स में फंसना।
: अपेंडिक्स में गाँठ या केंसर cancer की बीमारी का होना।
ये हैं अपेंडिक्स के लक्षण : Appendix Symptoms
पेट में नाभि navel के आसपास दर्द महसूस होना, उल्टी आना, जी मचलना, पेट में सूजन, भूख न लगना, बुखार आना, गैस बनना और पेशाब करने में परेशानी होना अपेंडिक्स के लक्षणों में से है।
अपेंडिक्स में इंफेक्शन Appendix infection के ये हैं कारण…
अपेंडिक्स का आकार ऐसा होता है की इसका एक तरफ का हिस्सा खुला होता है और दुसरा हिस्सा बंद। कई बार भोजन करते समय भोजन के कुछ कण अपेंडिक्स में चले जाते है जिसके कारण पेट में इन्फेक्शन infection हो जाता है और अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है।
पुरानी कब्ज और पेट के कीड़े अपेंडिक्स को और नुकसान पहुंचाते है। ये अपेंडिक्स की कार्यप्रणाली को प्रभावित करते है और इनके कारण परेशानी और भी बढ़ सकती है और अपेंडिक्स फट भी सकती है। इसके उपचार के संबंध में आयुर्वेद Ayurveda के डॉक्टर राजकुमार का कहना है, कि चंद सावधानियां हमें इस तरह की परेशानियों से बचा सकती हैं। वहीं इसके साथ ही अपेंडिक्स इलाज के आयुर्वेदिक नुस्खे व उपचार के घरेलू उपाय और देसी नुस्खे भी है, जो काफी राहत देते हैं…
अपेंडिक्स Appendix treatment का इलाज के आयुर्वेदिक नुस्खे…
1. दो चम्मच मेथी दाना 1 गिलास पानी में डाल कर इसे उबाल ले और इसे दिन में एक बार पिए, हो सके तो खाने में भी मेथी के दाने का इस्तेमाल करे। इस नुस्खे से अपेंडिक्स का दर्द दूर होता है और सूजन भी कम होती है।
2. ईमली के छोटे छोटे बीजों को पीस कर एक लेप बना कर इसे पेट पर मले। इस उपाय से सूजन कम होती है और अगर पेट फूलता है तो उससे भी राहत मिलेगी।
3. दर्द वाली जगह पर राई पीस कर मलने से दर्द में आराम मिलता है। इस लेप को एक घंटे से जाड़ा ना लगा रहने दे इस से छाले हो सकते है।

4. शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ने में विटामिन सी काफी मदद करता है, इसके लिए थोड़ा शहद ले और इसमें 1 नींबू निचोड़ कर इसका सेवन करे।
5. आधा ग्राम गूगल को गुड के साथ लेने से भी आराम मिलता है। अगर आप कोई आयुर्वेदिक दवा/मेडिसिन लेना चाहते हैं, तो किसी पंसारी की दुकान से ले सकते हैं।

अल्ट्रासाउंड टेस्ट Ultrasound test क्यों?
वहीं जानकारों का ये भी कहना है कि यह बीमारी कई बार मरीज के साथ साथ डॉक्टर के लिए भी दिक्कत का कारण बन जाती है, क्योंकि अक्सर ये जानना कठिन हो जाता है की पेट में होने होने वाला दर्द अपेंडिक्स के कारण ही है या फिर कोई और वजह है। यही कारण है की पेट में होने वेल दर्द की सही वजह जानने के लिए डॉक्टर पेशाब, ब्लड या अल्ट्रासाउंड टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं।
अपेंडिक्स का उपचार के घरेलू उपाय और देसी नुस्खे : Appendix ka Upchar ke Gharelu Upay aur Desi Nuskhe

1. अदरक सूजन को कम करने में काफ़ी फायदेमंद है। अदरक वाली चाय का दो से तीन बार सेवन करें या फिर पेट पर मसाज के लिए अदरक के तेल का प्रयोग करें।
2. तुलसी का सेवन अपेंडिक्स में रामबाण इलाज है, रोजाना तीन से चार पत्ते तुलसी के चबा चबा कर खाने से बहुत लाभ मिलता है।

3. पुदीना पेट की समस्याओं को दूर करने का एक अच्छा उपाय है, पेट में गैस और चक्कर आदि में पुदीना बहुत ही कारगर है। पुदीने की चाय से अपेंडिक्स के दर्द में आराम मिलता है।
4. पाचन शक्ति ठीक रखने और कब्ज़ से दूर रहने के लिए ऐलोवेरा का प्रयोग अच्छा उपाय है।

5. पालक का साग आंतों की बीमारियों के इलाज में बहुत कारगर है।

6. दूध को उबाल ले और बाद में ठंडा करके सेवन करने से लाभ होता है।
7. ज्यादा चटपटी और तली हुई चीजों का सेवन ना करे, पानी जादा पिए और तरल पेय आदि प्रयोग करे।

8. खाली पेट 2–3 लहुसन की कलियां खाएं और भोजन के साथ भी लहसुन के सेवन की आदत बनाये।
9. खाना खाने से पहले थोड़ा सेंधा नमक और अदरक टमाटर पर लगाकर खाए।

10. अपेंडिक्स का ट्रीटमेंट घरेलू तरीके से करने में छाछ भी एक महत्वपूर्ण उपाय है, छाछ के गिलास में थोड़ा सा काला नमक मिलाकर पिने से अपेंडिक्स में आराम मिलता है।
अपेंडिक्स के रोग से बचने के तरीके : Ways to avoid appendix disease
डॉ. राजकुमार के अनुसार अपेंडिक्स रोग से बचने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाएं और अपने भोजन में फाइबर्स युक्त चीज़ें शामिल करें, इससे पेट में जहां कब्ज़ नहीं बनेगी, वहीं पेट में जमा गंदगी पेट से बाहर निकल जाएगी। इसके साथ साथ पानी अधिक पिएं, खाना सही समय पर लें और शरीर में चर्बी बढ़ाने वाली चीजों से परहेज करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो