scriptअगले 24 घंटों में इन 4 जिलों में हो सकती है बारिश, अब फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड | Weather Alert Next 24 Hours Heavy Rain and Cold Forecast | Patrika News
भोपाल

अगले 24 घंटों में इन 4 जिलों में हो सकती है बारिश, अब फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड

जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल….

भोपालJan 23, 2020 / 12:32 pm

Ashtha Awasthi

भोपाल। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश के साथ ही हिमपात होने की संभावना है। इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों सहित उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश ( Weather Alert ) होने का अनुमान है। मौसम विभाग ( Cold Forecast ) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश ( Heavy Rain ) होने की संभावना है।

weather.jpg

वहीं बात अर बीते दिन की करें तो बुधवार को प्रदेश में कई स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, बुधवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दतिया और ग्वालियर में दर्ज किया गया। उमरिया में 12, दमोह में 9, सागर में 0.2 मिमी बरसात हुई। राजधानी में सुबह के वक्त बूंदाबांदी भी हुई।

कोहरा-बारिश और ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने 28 जनवरी तक के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी मप्र और उससे लगे छत्तीसगढ़ पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ था। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदल गया था और बादल छा गए थे। वहीं अब बादल छंटने लगे हैं। साथ ही हवाओं का रुख फिर उत्तरी हो गया है। इससे एक बार फिर दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आज के दिन अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट और मण्डला जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, जहरीली आबोहवा से पूअर श्रेणी में पहुंचा राजधानी का एक्यूआई

जानिए क्या रहा तापमान

शहर- भोपाल
अधिकतम- 22.1 डिग्री
न्यूनतम- 13.9 डिग्री

शहर- इंदौर
अधिकतम-26.0 डिग्री
न्यूनतम- 15.2 डिग्री

शहर- जबलपुर
अधिकतम-24.1 डिग्री
न्यूनतम- 9.6 डिग्री

शहर- ग्वालियर
अधिकतम-21.0 डिग्री
न्यूनतम- 6.6 डिग्री

rain-alert.jpg

जानें इन शहरों का तापमान

पश्चिमी मध्य प्रदेश के श्योपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दतिया में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, ग्वालियर में 8 डिग्री, गुना में 8.8 डिग्री, रायसेन में 9.5 डिग्री, राजगढ़ में 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 12.6 डिग्री और भोपाल में 10.8 डिग्री रहा। पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा में 6.4 डिग्री, टीकमगढ़ में तापमान 7.6 डिग्री, नौगांव में 7.8 डिग्री, दमोह और खजुराहों में 8.2 डिग्री, सागर में 8.6 डिग्री और सीधी में 9.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बालाघाट में आज सुबह बारिश हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो