भोपाल

Video : फिर बदला मौसम: छाए घने बादल, तेज हवा चली

अधिकतम तापमान में आ सकती है गिरावट

2 min read
Mar 16, 2023
अधिकतम तापमान में आ सकती है गिरावट

भोपाल. मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बुधवार को भोपाल के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद हल्की बौछारे पड़ी। दोपहर बाद अनेक स्थानों पर तेज हवा चली, इसके कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान शाम 5.30 बजे तक 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी प्रकार प्रदेश में अनेक स्थानों पर बादल छाए रहे साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी, बौछारे पड़ी। 16 से 19 मार्च तक अनेक स्थानों पर बादल, गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारे पड़ सकती है, साथ ही 16 और 17 दो दिन ओले भी गिर सकते हैं। मौसम के बदले हुए मिजाज के कारण अधिकतम तापमान में अगले तीन चार दिनों में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की भी संभावना है। एक बार फिर प्रदेश में मौसम बदल गया है। इन दिनों प्रदेश में अनेक स्थानों पर बादल छाने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी, बौछारों की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिन तक मौसम इसी तरह रह सकता है।
इसलिए बदल रहा है मौसम का मिजाज
बताया गया कि उत्तर भारत में एक विक्षोभ सक्रिय है, जो काफी मजबूत है। इसी के प्रभाव से एक प्रेरित चक्रवात साउथ-ईस्ट राजस्थान में बीते दो दिनों से बना हुआ है। इससे प्रदेश में बादल छा गए। आंधी चलने की संभावना भी है। 16 मार्च से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लेकर आ रही हैं। इन दोनों के मिश्रण से प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का असर रहेगा। इस समय राजस्थान में एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है, इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इसके कारण बड़ी मात्रा में नमी आ रही है, जिससे बादल, बौछारों की स्थिति बन रही है। 17 से पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के मिलने की भी संभावना है, इसके कारण बारिश की स्थिति बन सकती है। 19 मार्च तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

Published on:
16 Mar 2023 01:06 am
Also Read
View All

अगली खबर