scriptBig Breaking: इस राज्य में आग बरपाएगी गर्मी, छह जिलों में चलेगी जानलेवा लू | weather summary and forecast imd news in hindi | Patrika News
भोपाल

Big Breaking: इस राज्य में आग बरपाएगी गर्मी, छह जिलों में चलेगी जानलेवा लू

Big Breaking: इस राज्य में आग बरपाएगी गर्मी, छह जिलों में चलेगी जानलेवा लू

भोपालMay 15, 2018 / 04:20 pm

Manish Gite

weather
भोपाल। मध्यप्रदेश का मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। कुछ जिलों में हल्की बारिश की खबरें हैं, जबकि कुछ जिलों में मौसम शुष्क है। इसके अलावा सबसे ज्यादा गर्म रहने वाले जिले में लू का कहर देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में जानलेवा लू चल सकती है।
मध्यप्रदेश के शहडोल, सागर और ग्वालियर जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश के बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बाकी जिलों में कोई परिवर्तन की खबरें नहीं है। यहां पहले से सूरज के कड़े तेवर देखने को मिल रहे हैं।
खरगौन में पारा 45 पार
आमतौर पर सर्वाधिक गर्म रहने वाला निमाड़ अंचल का खरगौन जिले में अधिकतम तापमान 45 डिग्री बना हुआ है। लोग यहां अपने पूरे शरीर को ढककर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि घरों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के कूलर का असर भी अपेक्षाकृत कम लगने से लोग बेहाल हैं।
कल भी चलेगी यहां लू
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि खरगौन, श्योपुरकला, राजगढ़, शाजापुर, छतरपुर और होशंगाबाद में तापमान सर्वाधिक होने के साथ ही गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने लू से सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर के वक्त जरूरी हो तो ही घरों से बाहर निकले। इसके अलावा अपने नाक, मुंह और कानों को ढंक कर ही घर से बाहर निकलें।
यहां हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए राहत की भी खबर दी है। कहा गया है कि प्रदेश के होशंगाबाद, रीवा, शहडोल एवं चंबल संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावनाएं है। हालांकि यहां तेज हवाएं भी चलेंगी। इसलिए इन इलाकों में सूरज के तेवर थोड़े ठंडे नजर आएंगे।
यहां चलेगी धूलभरी आंधी
मौसम विभाग ने धूलभरी हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। उसने कहा है कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलों का मौसम बदल रहा है। मध्यप्रदेश में भी कुछ इलाकों में तूफान का असर नजर आ सकता है। कहीं-कहीं धूल भरी आंधी चलने की भी चेतावनी दी गई है।
यह है पूरे सप्ताह का हाल

भोपाल
-मध्यप्रदेश का राजधानी भोपाल का तापमान 43 डिग्री पर बना हुआ है। इसके अलावा यह 15 मई को 44 डिग्री को पार कर जाएगा। यह पूरे सप्ताभर ऐसा ही रहने की संभावना जताई गई है।
इंदौर
मालवा अंचल में काफी गर्मी रहती है। हालांकि 15 मई को 40 डिग्री पर तापमान बना हुआ है, जो इस सप्ताह 43 डिग्री के पार चले जाने की संभावना जताई गई है।

ग्वालियर
-ग्वालियर में मंगलवार को तापमान 45 डिग्री पर बना हुआ है। 16 को दो डिग्री कम होने के बाद यह पूरे सप्ताह 44 और 45 के बीच बना रह सकता है। यानी ग्वालियर-चंबल संभाग में गर्मी से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
जबलपुर
-जबलपुर में 42 डिग्री पर तापमान बना हुआ है। यह तापमान 16 मई से बढ़ना शुरू होगा तो पूरे सप्ताह ही 44 डिग्री के पार जा सकता है।

उज्जैन
महाकाल की नगरी भी मालवा अंचल में ही आती है। इस क्षेत्र में भी अपेक्षाकृत ज्यादा गर्मी महसूस होती है। यहां मंगलवार को तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इस सप्ताह यह तापमान और बढ़कर 44 डिग्री के पार चले जाएगा।
सागर
बुंदेलखंड के सागर संभाग में भी गर्मी से कोई राहत फिलहाल नहीं नजर आ रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि यहां का तापमान भी 44 डिग्री के ही आसपास बना रहेगा।

पचमढ़ी
पूरे प्रदेश में सबसे कम रहने वाला पचमढ़ी का तापमान भी इस सप्ताह 37 डिग्री पर पहुंच गया है। यह इसी सप्ताह 38 डिग्री के आसपास तक चले जाएगा। हालांकि रात का तापमान 25 डिग्री से बढ़कर 27 डिग्री तक चले जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो