scriptWeather Update : 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, 2 दिन पड़ेगी दांत बजाने वाली ठंड, कोल्ड Alert | Weather Update: there will be severe cold for 2 days | Patrika News
भोपाल

Weather Update : 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, 2 दिन पड़ेगी दांत बजाने वाली ठंड, कोल्ड Alert

-शहर का तापमान तीन डिग्री गिरा, 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाएं, सबसे ठंडी रात-10 डिग्री के नीचे पारा, सर्द हवाओं से बढ़ गई ठिठुरन

भोपालDec 19, 2023 / 11:14 am

Ashtha Awasthi

cold-wave-continues-to-prevail-in-delhi-minimum-temperature-20-degree-celsius_312119.jpg

Weather

भोपाल। लंबे समय से शहरवासी कड़ाके की सर्दी का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को उत्तरी सर्द हवाओं ने मौसम के मिजाज को अचानक बदला और सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई। शहर में सुबह, दोपहर और शाम को कई बार हवा की अधिकतम रफ्तार 18 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच गई। ऐसे में लोगों को दिन में भी धूप खिलने के बाद भी सर्दी का सामना करना पड़ा। वहीं इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में भी लगभग तीन डिग्री की गिरावट हुई हैं।

मौसम शुष्क और आसमान साफ

शहर में बीते दिन मौसम शुष्क रहा, आसमान साफ रहा। सुबह विजिबिलिटी भी अच्छी रही, लेकिन देर रात्रि के बाद से ही उत्तरी सर्द हवाओं का आना शुरू हो गया था, ऐसे में सोमवार को न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट हो गई, वहीं दिन में भी हवा का रूख उत्तरी रहा, इसके चलते तेज धूप खिलने के बाद भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो पाई। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम 9.9 डिग्री दर्ज किया गया।

दूसरे पखवाड़े में ही सर्दी का ट्रेंड

आमतौर पर दिसंबर माह में शहर में तेज सर्दी पड़ती है, हांलाकि इस बार दिस्बर की शुरुआत में बादल, बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं हो पाई, लेकिन पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट का दौर चल रहा है। अगले दो तीन दिन सर्दी का दौर इसी तरह रहने की संभावना है। 22 के बाद दो तीन दिन सर्दी में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन 25-26 दिसंबर के बाद फिर तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना है।

सर्दी का दौर रहेगा जारी, 22 के बाद बदलाव

मौसम विज्ञानी और ड्यूटी ऑफिसर अशफाक हुसैन ने बताया कि इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तर भारत में बर्फबारी हो रही है। ऐसे में सर्द हवा आ रही है। दिन में दोपहर और शाम को कुछ समय हवा की अधिकतम रफ्तार भी 18 किमी के आसपास पहुंच गई थी, इसलिए दिन में भी धूप के बावजूद सर्दी लग रही थी। अगले दो तीन दिन मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, साथ ही तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। तापमान इसी तरह बने रहेंगे। मौसम विभाग की तरफ से एडवायजरी भी जारी की गई है। वहीं बारिश के आसार हैं। अभी तापमान मेें ज्यादा उतार-चढ़ाव होने के अुनमान हैं।

ठंड से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि शीत ऋतु में वातावरण का तापमान अत्यधिक कम होने पर शीत लहर चलने लगती है। जिसके कारण सर्दी जुकाम, बुखार, निमोनिया, त्वचा रोग, फेफड़ों में संक्रमण, हाईपोथर्मिया, अस्थमा, एलर्जी होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में बचने के लिए गर्म और कई परत वाले कपड़े पहनने जरूरी हैं।

पिछले सप्ताह तापमान की स्थिति ( न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

11 दिसंबर- 12
12 दिसंबर- 12.4
13 दिसंबर- 11
14 दिसंबर- 11.2
15 दिसंबर- 10.8
16 दिसंबर- 11.9
17 दिसंबर- 12.8
18 दिसंबर- 9.9

Hindi News/ Bhopal / Weather Update : 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, 2 दिन पड़ेगी दांत बजाने वाली ठंड, कोल्ड Alert

ट्रेंडिंग वीडियो