scriptLok Sabha Election 2024: वोटिंग कम होने से किसे हो सकता है नुक़सान ? भाजपा या कांग्रेस ! | Who may be harmed by reduced voting? BJP or Congress! | Patrika News
भोपाल

Lok Sabha Election 2024: वोटिंग कम होने से किसे हो सकता है नुक़सान ? भाजपा या कांग्रेस !

Lok Sabha Election 2024: जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को करेंगे जागरूक

भोपालApr 29, 2024 / 01:17 pm

Ashtha Awasthi

Lok Sabha Election
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम होने से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चिंतित हैं। अब संघ मैदान संभालते हुए जन जागरण अभियान चलाने जा रहा है। स्वयं सेवक घर-घर जाएंगे और राष्ट्रीय मुद्दों पर बात कर वोट डालने का आग्रह करेंगे।
इंदौर में 13 मई को मतदान होगा। 26 अप्रेल को प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत निराशा जनक रहा। रीवा में आंकड़ा 48.67 तो खजुराहो में 56.44 प्रतिशत रहा। खजुराहो से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। वोटिंग प्रतिशत कम होना भाजपा के लिए नुकसानदेह माना जा रहा है। इसके चलते संघ जन जागरण अभियान चलाकर प्रोजेक्टर पर मतदाताओं को राष्ट्रीय मुद्दों की जानकारी देगा।
45 मिनट की जानकारी में पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक और अन्य राज्यों में हिंदू समाज की स्थिति बताई जाएगी। राष्ट्रीय हित के कार्यों की जानकारी भी दी जाएगी, जिसमें अयोध्या में श्रीराम मंदिर व कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जिक्र होगा।

लोकसभा में कम होती है वोटिंग

देखा जाए तो विधानसभा चुनाव की तुलना में इंदौर में लोकसभा में कम मतदान होता है। 2018 के विधानसभा चुनाव में 71.46 प्रतिशत वोटिंग हुई तो 2019 के लोकसभा चुनाव में 69.50% मतदान हुआ।

नियमित लगती हैं सैकड़ों शाखाएं

इंदौर में संघ की सैकड़ों शाखाएं नियमित लगती हैं। टोली बनाकर घर-घर संपर्क करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। शनिवार को संघ के अर्चना कार्यालय पर बैठक बुलाई गई थी। इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे व जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा सहित चार विधायक मौजूद थे।
संघ पदाधिकारियों ने सवाल किया कि मतदान प्रतिशत विधानसभा जैसा रहे, उसे लेकर क्या किया जा रहा है? तय हुआ कि संघ को नियमित रिपोर्टिंग की जाएगी। कम मतदान के कारणों पर चर्चा में यह बात भी सामने आई कि बड़े पैमाने पर शादियां हैं। गांव-गांव में समारोह हैं। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं कुछ दिनों पहले ही शादियों में चली जाती हैं। हर गांव से सौ-दो सौ महिलाएं शादियों में गईं तो यह बड़ा आंकड़ा हो जाता है।

ऐसी रही स्थिति

विधानसभा 2013- 71.25
लोकसभा 2014- 62.64
विधानसभा 2018- 71.46
लोकसभा 2019- 69.50
विधानसभा 2023- 74.14

विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत

देपालपुर- 82.49
इंदौर एक -72.28
इंदौर दो- 67.43
इंदौर तीन -72.22
इंदौर चार- 72.34
इंदौर पांच -67.90
राऊ- 75.94
सांवेर- 80.25

Home / Bhopal / Lok Sabha Election 2024: वोटिंग कम होने से किसे हो सकता है नुक़सान ? भाजपा या कांग्रेस !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो