
भोपाल। डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'यादों में गणगौर' लगातार चर्चा में है। दुनिया भर के फिल्म समारोहों में प्रदर्शन के बीच फिल्म अमरीका के आर्कियोलॉजिकल चैनल द्वारा स्थापित दुनिया के संभवत अनोखे ओटीटी प्लेटफॉर्म 'हैरिटेज ब्रॉडकास्टिंग' पर रिलीज हुई है। यह चैनल दुनिया भर की संस्कृति डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन करता है।
अंग्रेजी में फिल्म 'रेमिनीसेंस ऑफ गणगौर' है, जो ओटीटी पर रिलीज हुई। इसके साथ ही फिल्म का प्रदर्शन 14-19 मई को अमरीका के ओरेगॉन प्रांत के यूजीन शहर में होने वाले 20वें आर्कियोलॉजिकल चैनल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में वीडियो बार श्रेणी में होगा।
गणगौर त्योहार पश्चिमोत्तर भारत में मनाया जाता है। फिल्म में मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के कालमुखी गांव के पारंपरिक गणगौर अनुष्ठान का चित्रण है, जहां यह परंपरा 100 सालों से भी अधिक समय से चली आ रही है। इस लोक उत्सव का फिल्मांकन एक यात्रा से शुरू होता है जो अंतत: विरासत, परंपराओं, और रीति-रिवाजों को सहेजने के बहाने मासूमियत और कृतज्ञता ज्ञापित करने वाले उत्सव के अनुभव में बदल जाता है। यह एक ऐसे लोक पर्व का फिल्मांकन है जो सदियों से परंपरा को पोसता हुआ उसे एक विरासत में परिवर्तित कर देता है और मिट्टी और फसलों के संबंध का उत्सव मनाता है।
ये फिल्म 29 मिनट की है, जिसकी पटकथा, निर्माण और निर्देशन सुदीप सोहनी ने किया है। जो भोपाल में रहकर लगातार शॉर्ट मूवी निर्माण में लगे हैं। जबकि फिल्मांकन अशोक मीणा व सम्पादन वैभव सावंत ने किया है। फिल्म में ध्वनि परिकल्पना भोपाल के उमेश तरकसवार ने की है। रंग मिश्रण राज बागले ने किया है। 12 अप्रेल को कालमुखी गांव में इस फिल्म का प्रदर्शन होने जा रहा है। फिल्म त्रिनिदाद और टोबेगो के पोर्ट ऑफ स्पेन में 6वें फिल्म एंड फोकलोर फेस्टिवल में दिखाई गई है। इसके पहले 14वें शिकागो साउथ एशियन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह, शिकागो, 7वें चलचित्रम अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह और 9वें शिमला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में फिल्म के प्रदर्शन हुए। जल्द ही भोपाल में फिल्म का प्रदर्शन होगा।
Published on:
10 Apr 2024 03:12 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
