scriptमध्य प्रदेश में 9 जिलों मे मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, किसानों के लिए मुसीबत | yellow alert issued by meteorological department MP 9 districts | Patrika News
भोपाल

मध्य प्रदेश में 9 जिलों मे मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, किसानों के लिए मुसीबत

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में प्रदेश के अलग अलग जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भोपालSep 24, 2022 / 07:03 pm

Faiz

News

मध्य प्रदेश में 9 जिलों मे मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, किसानों के लिए मुसीबत

भोपाल. वैसे तो मध्य प्रदेश से जल्द ही मानसून की विदाई होने वाली है। लेकिन, जाते जाते भी बारिश की झड़ी का दौर यहां चलता रहेगा। इसी के चलते मध्य प्रदेश मौसम विभाग की ओर से आगामी 24 घंटों में प्रदेश के अलग अलग जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर मध्यम और भारी भारी बारिश का दौर जारी है।


इन जिलों में जारी हुआ बारिश का येलो अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक एम एस तोमर के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के चलते मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश के हालात बन रहे हैं। इसके चलते प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा संभाग में यलो अलर्ट जारी गया किया है। वहीं, आगर मालवा, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, धार, सीहोर और खरगोन जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक ने गृहमंत्री को बताया कॉमेडियन, बोले- इन्हें तो कपिल शर्मा शो में जाना चाहिए


बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

वहीं, प्रदेश में इतने लंबे समय तक जारी बारिश के चलते किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। किसान पहले से ही अतिवृष्टि बाढ़ से परेशान है, लेकिन अब सोयाबीन की फसल पर बारिश कहर बन सकती है। दरअसल, सोसायबीन की वैरायटी पककर कटाई के लिए तैयार है। सबसे ज्यादा परेशानी उन किसानों को है, जिन्होंने उधारी में मंहगा बीज खरीदकर बोवनी की थी। पहले तो समय पर कम बारिश होने से पौधों की वृद्धि रुक गई। स्थिति संभली तो फसल कटाई के समय बारिश से खड़ी फसल अंकुरण का खतरा बढ़ गया है। किसानों के अनुसार, सोयाबीन के अलावा मूंग, उड़द और मक्का आदि को भी नुकसान हो रहा है। बीते साल की तुलना में सोयाबीन का रकबा बढ़ा है। परेशान किसानों ने कृषि विभाग राजस्व विभाग और जनप्रतिनिधियों और बीमा कंपनियों से फसल नुकसानी के सर्वे के आवेदन भी दिए हैं।

 

घर में घुसा मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8dx6a8
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो