scriptनवीन पटनायक की बहन ने पद्मश्री ठुकराई, कहा- सम्मान के लिए शुक्रिया…लेकिन समय गलत | Naveen Patnaik's sister deny Padmashree...said wrong timing | Patrika News
भुवनेश्वर

नवीन पटनायक की बहन ने पद्मश्री ठुकराई, कहा- सम्मान के लिए शुक्रिया…लेकिन समय गलत

शुक्रवार को जारी पद्म पुरस्कारों की सूची मे गीता मेहता का भी नाम शामिल था। उनका कहना है कि इसकी टाइमिंग गलत है। उल्लेखनीय है कि गीता मेहता को नवीन पटनायक के उत्तराधिकारी के रूप में भी देखा जा रहा है।

भुवनेश्वरJan 26, 2019 / 12:22 pm

Brijesh Singh

geeta mehta padmshree

geeta mehta padmshree

महेश शर्मा

भुवनेश्वर। पद्म पुरस्कारों को लेकर एक तरफ जहां राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है, तो दूसरी ओर पुरस्कार ठुकराने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। सूचनाओं के मुताबिक राजनीतिक कारणों से पुरस्कार ठुकराने का पहला मामला ओडिशा से आया है, जहां पद्म पुरस्कार से सम्मानित बीजू पटनायक की बहन गीता मेहता ने पुरस्कार लेने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि चूंकि पुरस्कार लेने की टाइमिंग राजनीतिक कारणों को देखते हुए गलत है, लिहाजा वे सम्मान के लिए खुशी जताते हुए पुरस्कार लेने से इनकार कर रही हैं।

 

नवीन की उत्तराधिकारी मानी जाती हैं गीता

ओडिशा के प्रख्यात नेता पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की बेटी व ओडिशा के मुख्यमंत्री पद का चौथा कार्यकाल पूरा कर रहे नवीन पटनायक की बड़ी बहन गीता मेहता ने राजनीतिक कारणों से पद्मश्री पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को जारी पद्म पुरस्कारों की सूची मे गीता मेहता का भी नाम शामिल था। उनका कहना है कि इसकी टाइमिंग गलत है। उल्लेखनीय है कि गीता मेहता को नवीन पटनायक के उत्तराधिकारी के रूप में भी देखा जा रहा है। श्रीमती गीता मेहता आजकल न्यूयार्क में हैं। उन्होंने बयान जारी करके भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

 

यह कारण बताया गीता मेहता ने

कहा कि खुशी है कि मुझे इस लायक समझा गया है, पर मुझे लगता है कि आने वाले चुनाव के कारण यह अवार्ड नहीं लेना चाहिए और तो और चुनाव के कारण अवार्ड को गलत तरीके से देखा जा सकता है, जिससे शर्मींदगी उठानी पड़ सकती है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए गीता मेहता को देश के चौथे सबसे बड़े सम्मान पद्मश्री के लिए चुना था। गीता ने बीते 40 सालों में कई शानदार किताबें लिखी हैं। वह न्यूयार्क में रहती हैं। होम मिनिस्ट्री ने उन्हें फॉरेनर कैटेगरी से पुरस्कार के लिए चुना है।

Home / Bhubaneswar / नवीन पटनायक की बहन ने पद्मश्री ठुकराई, कहा- सम्मान के लिए शुक्रिया…लेकिन समय गलत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो