scriptओडिशा: चलती बस में लगी आग, 11 की मौत, दर्जनों घायल | Odisha News: 6 Died In Ganjam Brahmapur Bus Accident | Patrika News

ओडिशा: चलती बस में लगी आग, 11 की मौत, दर्जनों घायल

locationभुवनेश्वरPublished: Feb 09, 2020 07:06:29 pm

Submitted by:

Prateek

Odisha News: बस में चीख पुकार मच गई, कई लोगों की मौके पर ही (Ganjam Brahmapur Bus Accident) मौत (Fire In Bus) हो गई…

Ganjam Brahmapur Bus Accident, Odisha News

भुवनेश्वर: ओडिशा के गंजाम जिले से रविवार को एक दर्दनाक ख़बर सामने आई। यात्रियों से भरी एक बस हाईवोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में आ गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 लोग झुलए गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

यह भी पढ़ें

एमबीए-पीएचडी कर ‘बेलन-रोटी’ फूड स्टाल से आत्मनिर्भरता के गुर सिखा रहीं सहेलियां

 

https://twitter.com/ANI/status/1226456448982380545?ref_src=twsrc%5Etfw

मिली जानकारी के अनुसार गंजाम जिले के ब्रह्मपुर से यात्रियों से भरी हुई एक बस गुजर रही थी। तभी बस का ऊपरी हिस्सा बिजली के तार के संपर्क में आ गया। बताया जा रहा है कि इस बिजली के तार में 11 किलोवाट का करंट प्रवाहित हो रहा था। पूरी बस में करंट फैल गया। देखते ही देखते बस में आग गई। बस में चीख पुकार मच गई। कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुल 11 लोगों को जान गंवानी पड़ी। हालांकि प्रशासन की ओर से छह लोगों के मरने की पुष्टि की गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि 40 लोग घायल हो गए हैं। इन्हें एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

यह भी पढ़ें

DGP का बड़ा खुलासा, नेट प्रतिबंध के बाद भी पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में हैं आतंकी, अपना रहे विशेष तकनीक

इधर पश्चिम ओडिशा के बलंगीर जिले में रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए। घायलों की हालत काफी गंभीर बताई जाती है। यह टक्कर बलंगीर-सोनपुर रोड पर बैरासर के निकट एसयूवी और ट्रक के बीच हुई। मृतकों की पहचान तेज बेग और शकुंतला साहू के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार एसयूवी में 15 लोग पटनागढ़ के भूमर से सवार होकर पुरी की तरफ जा रहे थे। सवारी भरी गाड़ी सीधे सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को भीमाभुई मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में बलंगीर में भर्ती कराया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो