इससे पहले नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष डॉ फारुक अब्दुल्ला पर 17 सितंबर 2019 को पीएसए लगाया गया था। इसके बाद गत गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, नेकां महासचिव अली मोहम्मद सागर, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्षा और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती व उनके मामा सरताज मदनी को भी पीएसए के तहत बंदी बनाया गया। सरताज मदनी और अली मोहम्मद सागर को भी गुपकार रोड स्थित सरकारी बंगले में रखा गया है।