इसके अलावा कुपवाड़ा में 14.3 मिलीमीटर, पहलगाम में 3.4 मिलीमीटर और श्रीनगर में 1.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि काजीगुंड और कोकरनाग में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग, सोनमर्ग, बांदीपोरा, गुरेज, तुलैल और मुगल रोड के आसपास के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है।