पुलिस के अनुसार जब्त की गई कोकीन की कीमत करीब 3.36 करोड़ रुपए है। मोबाइल फोन और अन्य सामान सहित कुल 3 करोड़ 38 लाख 98 हजार 500 रुपए का सामान जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी जल्दी पैसा कमाने के लिए कोकीन बेचने का काम कर रहा था। फूलचंद मेकअप आर्टिस्ट है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बोरीवली की अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगे जांच के दौरान पुलिस को मुजाहिद अली की भूमिका का पता चला।