12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शरद पवार और सुनेत्रा पवार के गुटों के एक होने की चर्चा पर सुप्रिया सुले ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे कोई प्रस्ताव नहीं मिला

Supriya Sule: राष्ट्रवादी कांग्रेस के दोनों गुटों के विलय की चर्चाओं पर सुप्रिया सुले ने साफ कहा कि अजित पवार के निधन के बाद यह मुद्दा उनके लिए खत्म हो गया था। उन्होंने बताया कि अजित पवार के रहते दोनों गुटों के एक होने को लेकर बातचीत हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 12 Nov 2026, 8:59 PM IST

Supriya Sule

सुप्रिया सुले। फाइल फोटो- पत्रिका

Ajit Pawar: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाओं के बीच सुप्रिया सुले ने साफ कहा है कि अजित पवार के निधन के बाद विलय का मुद्दा उनके लिए खत्म हो गया था। उन्होंने कहा कि अजित पवार के जीवित रहते दोनों गुटों के विलय को लेकर बातचीत हुई थी और इस बारे में उन्होंने खुद उनसे चर्चा की थी। दरअसल उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) के एक होने की चर्चाएं पिछले कुछ दिनों से चल रही हैं।

इस आधार पर तेज हुईं चर्चाएं

इन चर्चाओं को उस समय और हवा मिली, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि अजित पवार के जीवित रहते दोनों गुटों के विलय पर बातचीत हुई थी। इसके बाद शरद पवार के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर उनकी तबीयत की जानकारी ली थी। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने अस्पताल पहुंचकर शरद पवार से मुलाकात की। अजित पवार के बेटे पार्थ पवार भी लगातार शरद पवार के आवास सिल्वर ओक पहुंचे थे। इन मुलाकातों के बाद दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज हो गईं।

विलय का कोई प्रस्ताव नहीं मिला

सुप्रिया सुले ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके पास विलय को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मुझे कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। इसलिए आप किस विलय की बात कर रहे हैं, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मुझसे इस बारे में किसी ने बात नहीं की है। उन्होंने साफ किया कि अजित पवार के निधन के बाद यह मुद्दा उनके लिए खत्म हो गया था।

अजित पवार के रहते हुई थी बातचीत

सुप्रिया सुले ने यह भी माना कि अजित पवार के जीवित रहते दोनों गुटों के विलय को लेकर बातचीत चल रही थी। उन्होंने कहा कि मैं अपने बारे में बता सकती हूं। उनके रहते विलय को लेकर चर्चा हुई थी। उन्होंने मुझसे और हमारी पार्टी के सभी लोगों से इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा कि अजित पवार के निधन के साथ ही यह विषय उनके लिए समाप्त हो गया था।

अमित शाह से मुलाकात पर भी दिया जवाब

राष्ट्रवादी कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात को लेकर भी सुप्रिया सुले से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि यह उस पार्टी का अंदरूनी मामला है। कौन किससे और क्यों मिलता है, यह उसका व्यक्तिगत फैसला है। उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरे दल के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करनी है। शरद पवार से राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायकों की मुलाकात के लिए समय मांगने के सवाल पर सुप्रिया सुले ने कहा कि शरद पवार से देश के सभी दलों के नेता मिलते रहते हैं। अजित पवार के अलग गुट में शामिल कई नेता, विधायक और मंत्री भी उनसे मिलते रहे हैं। इसमें कुछ नया नहीं है।