scriptराजनीतिक पार्टियों के खुले विकल्पों का उपयोग करने के साथ बैजयंत पंडा ने दिए नई पार्टी बनाने के संकेत! | baijayant panda can make a new party | Patrika News
भुवनेश्वर

राजनीतिक पार्टियों के खुले विकल्पों का उपयोग करने के साथ बैजयंत पंडा ने दिए नई पार्टी बनाने के संकेत!

भाजपा के बड़े नेताओं से उनकी नजदीकियों के मद्देनजर उनके भाजपा में जाने की भी चर्चा है…

भुवनेश्वरJun 10, 2018 / 07:31 pm

Prateek

baijayant panda file photo

baijayant panda file photo

महेश शर्मा की रिपोर्ट….

(भुवनेश्वर): बीजू जनता दल से निष्कासित सांसद बैजयंत पंडा समर्थकों व अन्य दलों से हाशिये पर डाले गए लोगों के साथ ओडिशा में रीजनल पार्टी गठित कर सकते हैं। उनके नजदीकी सूत्रों का कहना है कि पंडा राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के संपर्क में हैं।


मोदी जैसा नेता ही दिखा सकता है जीएसटी लागू करने की हिम्मत

हालांकि भाजपा के बड़े नेताओं से उनकी नजदीकियों के मद्देनजर उनके भाजपा में जाने की भी चर्चा है, पर पंडा का दल गठन का पैतरा चर्चा में आने से ओडिशा की राजनीति में नई अटकलों को बल मिलने लगा। पंडा मोदी की तारीफ करते नहीं थकते। वह कहते हैं कि विमुद्रीकरण व जीएसटी लागू करने की हिम्मत मोदी जैसा नेता ही दिखा सकता है। उनके कार्य प्रभावित करते हैं।

बीजेपी के दरवाजे खुले

एक निजी चैनल से बातचीत में पंडा ने रीजनल पार्टी के गठन व भाजपा में जाने से इन्कार नहीं किया, बोलें विकल्प खुलें हैं। सूत्र बताते हैं नई पार्टी के गठन की दिशा में उन्होंने कदम बढ़ा दिया है। यह संभावना भी है कि 2019 में बैजयंत पंडा भाजपा के समर्थन से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

लंबे समय से चल रहे निष्कासित,एक माह पूर्व दिया पार्टी से इस्तीफा

गौरतलब है कि बैजयंत पंडा ने पीछले माह राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नाम एक खत लिखकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस खत में उन्होंने कहा था कि यह बहुत दुखद है कि मै राजनीति छोड रहा हूं। पर बीजू जनता दल भी अपने मापदंडों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। उन्होंने यह भी लिखा था कि इस बात की सूचना वह लोकसभा अध्यक्ष को भी दे देंगे। इससे पहले जनवरी में पंडा को पार्टी विरोधी बयान देने और विरोधी गतिविधियों का संचालन करने के आरोप के चलते निष्काषित कर दिया गया था। पंडा ने अपने उपर लगे सभी आरोपों को सीरे से खारिज कर दिया था।

Home / Bhubaneswar / राजनीतिक पार्टियों के खुले विकल्पों का उपयोग करने के साथ बैजयंत पंडा ने दिए नई पार्टी बनाने के संकेत!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो