29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा, अजय चंद्राकर ने नाराज नेताओं को मनाने का उठाया जिम्मा

Chitrakoot assembly bypoll election: चित्रकोट उप चुनाव के लिए भाजपा डैमेज कंट्रोल में जुट गयी है और उन्होंने इसकी जिम्मेदारी अजय चंद्राकर को दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 15 Oct 2019, 5:09 PM IST

डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा,  अजय चंद्राकर ने नाराज नेताओं को मनाने का उठाया जिम्मा

डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा, अजय चंद्राकर ने नाराज नेताओं को मनाने का उठाया जिम्मा

जगदलपुर. Chitrakoot assembly bypoll election: चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ठीक सप्ताह भर बाद 21 अक्टूबर को मतदान होगा। इससे पहले दोनों ही प्रमुख पार्टी भाजपा और कांग्रेस अपनी कमियों को दूर करने में जुट गई हैं। भीतरघात से निपटने भाजपा के नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है।

12 दिन में ही अपने बयान से पलट गए भूपेश बघेल , पार्षद द्वारा मेयर के चुनाव को बताया था अफवाह

सोमवार को पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर जगदलपुर पहुंचे और उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के बाद सीधे उन कार्यकर्ताओं और नेताओं का रुख किया जो पार्टीे से किन्हीं कारणों की वजह से नाराज चल रहे हैं।

उन्होंने लोहांडीगुड़ा क्षेत्र की एक नेत्री सेे मुलाकात की।बताया जा रहा है कि इस नेत्री ने टिकट की मांग की थी लेकिन टिकट नहीं मिलने की वजह से वे नाराज चल रही हैं।

दिल्ली के वकील ने एसएसपी के मोबाइल पर फोन कर दी धमकी, कहा- जान से मार दूंगा

हालांकि पार्टी सूत्रों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि पूर्व मंत्री के पहुंचने के बाद नेत्री की नाराजगी खत्म हुई या नहीं। इसके साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं के घर भी अजय चंद्राकर पहुंचे और उन्हें पार्टी के लिए पूरी उर्जा के साथ काम करने के लिए चार्ज किया।

जुगाड़ से बेटी को MBBS डाक्टर बनाने का सपना देखना पड़ा महंगा, ठगों ने लगाया 23 लाख का चुना

उन्होंने भाजपा में संगठन के एक बड़े नेता को भी पुरानी नाराजगी दूर कर काम करने की सलाह दी है। हालांकि ये तो नतीजों से ही स्पष्ट होगा कि आखिर अजय चंद्राकर अपने मकसद में किस हद तक कामयाब हो पाते हैं।

कांग्रेस ने तबादलों के अलावा कुछ नहीं किया

जगदलपुर पहुंचे पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूरे साल में एक भी काम नहीं किया। सिर्फ सरकार ने एक वर्ष में तबादला ही किया है। चाहे वह आईएएस का हो या पुलिस का हो सिर्फ तबादला ही हुआ है।

प्राचार्य छात्राओं के सामने करते हैं ये घटिया हरकत, शिकायत की तो कहा- एक हफ्ते का समय दो, मैं खुद को बदल लूंगा

भूपेश सरकार ने एक वर्ष में कोई उल्लेखनीय काम नही किया कांग्रेस सरकार के पास कोई रोड मैप ही नही है। भाजपा प्रत्याशी लच्छुराम कश्यप को कांग्रेस द्वारा घिसापिटा व बुजुर्ग प्रत्याशी कहने पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारे प्रत्याशी लच्छुराम कश्यप की उम्र से ज्यादा उम्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षा की है।

ये भी पढ़ें: अध्यापिका का गजब कारनामा, एक ही समय पर दो-दो स्कूलों में करती है ड्यूटी