29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अध्यापिका का गजब कारनामा, एक ही समय पर दो-दो स्कूलों में करती है ड्यूटी

इस मसले पर कलक्टर पीएस एल्मा ने कहा कि शिकायत की जांच की जाएगी। सही होने पर कार्रवाई की जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 15 Oct 2019, 4:45 PM IST

संगीत अध्यापिका का गजब कारनामा, एक ही समय पर दो-दो स्कूलों में करती है ड्यूटी

संगीत अध्यापिका का गजब कारनामा, एक ही समय पर दो-दो स्कूलों में करती है ड्यूटी

नारायणपुर. जिले की एक संगीत विषय की अतिथि शिक्षिका संगीता साहू एक साथ दो स्कूलों में पदस्थ होकर कार्य कर रही है। शिक्षिका नवोदय व एकलव्य में अपनी सेवाएं दे रही हैं। शिकायत यह आ रही है कि संगीता दोनों ही स्कूल में एक ही समय पर ड्यूटी बजा रही है । उसनें स्कूलों में उपस्थिति पंजी हस्ताक्षर भी बराबर कर रही है।

जुगाड़ से बेटी को MBBS डाक्टर बनाने का सपना देखना पड़ा महंगा, ठगों ने लगाया 23 लाख का चुना

संगीत शिक्षिका संगीता साहू के इस ड्यूटी की जानकारी स्कूल प्रबंधन व प्रशासन को नहीं होने की बात कही जा रही है। इस मसले पर एकलव्य विद्यालय प्राचार्य एसआर सलाम ने कहा कि अतिथि शिक्षक संगीता साहू नियमित रूप से स्कूल मेें उपस्थित नहीं होती है।

अपने बाप से दहेज़ लेकर आओ नहीं तो घर से निकलो, मजबूरन उसने मौत को लगा लिया गले

इसको लेकर अपने उच्च अधिकारियों को इस मामले से अवगत करा दिया गया है। इधर नवोदय की प्रचार्य मंजू चौधरी का कहना है कि शिक्षिका संगीता साहू ने हमारे विद्यालय में सितम्बर माह में नियमित उपस्थित उपस्थित होकर अपने कर्तव्य का पालन किया है। अन्य स्कूल में संगीता साहू पदस्थ है, इसकी मेरे को कोई जानकारी नहीं है।

अय्याश पुलिस कांस्टेबल अपने कमरे में रोज लाता था नयी-नयी लड़कियां, परेशान पड़ोसियों ने सिखाया सबक

लेकिन शिक्षिका संगीता साहू ने छेरीबेड़ा में दो-तीन घंटे नृत्य सिखाने की बात कही थी। इस पर हमने दो-तीन घंटे जाने की अनुमति दी थी। इस मसले पर कलक्टर पीएस एल्मा ने कहा कि शिकायत की जांच की जाएगी। सही होने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: प्राचार्य छात्राओं के सामने करते हैं ये घटिया हरकत, शिकायत की तो कहा- एक हफ्ते का समय दो, मैं खुद को बदल लूंगा