scriptबीजापुर में नक्सलियों ने खेला खूनी खेल, स्माल एक्शन टीम ने आरक्षक को मारी गोली….लोगों में फैली सनसनी | Naxalites shot constable in Bijapur | Patrika News
बीजापुर

बीजापुर में नक्सलियों ने खेला खूनी खेल, स्माल एक्शन टीम ने आरक्षक को मारी गोली….लोगों में फैली सनसनी

Naxal attack In Bijapur: बीजापुर जिले के नगर के भीतर एक पुलिस आरक्षक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घायल जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर थाने से आधा किमी दूर बीच घनी बस्ती में ऐसी घटना होने पर सनसनी फैल गई।

बीजापुरMar 25, 2024 / 09:01 am

Khyati Parihar

naxal_attack_in_bijapur.jpg
Naxalites shot constable in Bijapur: बीजापुर जिले के नगर के भीतर एक पुलिस आरक्षक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घायल जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर थाने से आधा किमी दूर बीच घनी बस्ती में ऐसी घटना होने पर सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें

होली में छाया मातम… कोरबा में जहरीले भोजन से दो बच्चों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Naxalites shot constable in Bijapur: मिली जानकारी के अनुसार अटल आवास निवासी आरक्षक दीपक दुर्गम दोपहर को अपने निवास से निकल कर कहीं जा रहा था। कुछ ही दूर पर हमलावर घात लगाए बैठे थे। जैसे ही दीपक उनके पास पहुंचा। उन्होंने पीछे से उस पर गोली चला दी। गोली उसकी पीठ पर धस गई। गोली लगते ही दीपक गिर पड़ा। हमलावार उसे मरा हुआ समझ कर भाग गए। इधर गोली चलने की आवाज़ को सुनकर कुछ लोग घर से बाहर आ गए। उन्होंने घायल आरक्षक को उठाकर अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टर्स ने उसका उपचार जारी रखा है। पुलिस नक्सल घटना या रंजिश दोनों एंगल से पतासाजी में जुटी है।

Home / Bijapur / बीजापुर में नक्सलियों ने खेला खूनी खेल, स्माल एक्शन टीम ने आरक्षक को मारी गोली….लोगों में फैली सनसनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो