scriptEid Milad Un Nabi: मुस्लिमों के जूलुस में दिखा ऐसा नजारा कि हर कोई करने लगा सलाम, देखें वीडियो | Eid Milad Un Nabi juloos bijnor | Patrika News
बिजनोर

Eid Milad Un Nabi: मुस्लिमों के जूलुस में दिखा ऐसा नजारा कि हर कोई करने लगा सलाम, देखें वीडियो

Highlights:
-Eid Milad Un Nabi का त्यौहार नबी के धर्म गुरु पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है
-जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समाज के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकला गया
-जुलूस के आगे युवा तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे

बिजनोरNov 10, 2019 / 02:48 pm

Rahul Chauhan

screenshot_from_2019-11-10_14-40-44.jpg
बिजनौर। ईद मिलादुन्नबी (Eid Milad Un Nabi) त्यौहार के मौके पर रविवार को जुलूस-ए-मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जुलूस निकाला गया। जिसे लेकर तमाम अकीकतमन्दों ने हाथों में देश भक्ति सहित तमाम रंग बिरेंगे झंडे लेकर अमन-चैन और शांति का पैगाम देने का काम किया।
यह भी पढ़ें

राम मंदिर पर फैसला आने के बाद साध्वी प्राची ने भाजपा को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिये क्या कहा-

हाथों में रंग बिरेंगे झंडे लिए सड़कों पर उतरे सैकड़ो मुसलमानों ने नबी की याद में आमद मरहबा, नारा-ए-तकबीर अल्लाह हो अबकर, ईद मिलादुन्नबी मुबारक हो जैसे नारे के साथ लंबे काफिले के साथ जुलूस की शक्ल में ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया।
यह भी पढ़ें

अयोध्या फैसले के बाद से इस जिले में बंद है इंटरनेट, जानिए कब बहाल हाेंगी सेवाएं

गौरतलब है कि ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार नबी के धर्म गुरु पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है।जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समाज के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकला गया। जुलूस के आगे युवा तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। शहर से सुबह नबी के नारों के साथ निकला जुलूस पीर का बाजार धामपुर मुरादाबाद मार्ग स्टेशन रोड से वापस मस्जिद गोसिया में पहुंचा। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस-प्रशासन खासा मुस्तैद रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो