नूरपुर से बीजेपी प्रत्यशी अवनि सिंह ने कहा कि जनता उनकों इस चुनाव में भारी मतों से जीत दिलाएगी। उन्होंने जनता के बीच जाकर अपने पति के काम,समर्पण और उनके अधूरे पड़े काम को लेकर वोट मांगा था। जनता ने भी उन पर विश्वास जताया है और 62 प्रतिशत मतदान इस बात का सबूत है कि जनता मुझे अपना मानकर 28 मई को हुए मतदान में अपना मत देकर मुझे जिताने का काम करेंगी। 31 मई को होने वाली मतगणना की तैयारी को लेकर अवनि ने बताया कि सुबह वो अपने पैतृक आवास के बने मंदिर से शिव की पूजा करके मतगणना में पहुचेंगी। परिणाम आने के बाद जनता के बीच मे जाकर उनके साथ खुशी मनाएंगी।