12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारहमासा गणगौर : डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य करती हुई पहुंची महिलाएं

जूनागढ़ में मेला भरा, निभाई खोळ भराई की परंपरा

2 min read
Google source verification

The fair of Barahmasa Gangaur Junagadh is full

बुधवार को बीकानेर के जूनागढ़ में गणगौर के बारहमासी मेले में एक विदेशी सैलानी गणगौर को अपने सर पर रखकर ले जाती हुई। फोटो नौशाद अली


The fair of Barahmasa Gangaur Junagadh is full

बीकानेर जूनागढ़ किलेे में बुधवार को अद्भुत नजारा था। सुहागन महिलाएं काठ से बनी गणगौर, ईसर तथा भाया की प्रतिमाएं लिए वहां पहुंच रही थीं। इसी दौरान दो महिलाएं गणगौर के कान में अपने मन की बात कहते हुए भी दिखाई दीं। फोटो: नौशाद अली


The fair of Barahmasa Gangaur Junagadh is full

बीकानेर जूनागढ़ किलेे में बुधवार को अद्भुत नजारा था। सुहागन महिलाएं काठ से बनी गणगौर, ईसर तथा भाया की प्रतिमाएं लिए वहां पहुंच रही थीं। राजपरिवार की तरफ से खोलभराई की रस्म हुई। मेले जैसा समां बंधा। फोटो: नौशाद अली


The fair of Barahmasa Gangaur Junagadh is full

होलिका दहन के दूसरे दिन से चल रहे गणगौर पूजन उत्सव में बुधवार को बारहमासा गणगौर पूजन उत्सव संपन्न हो गया। घर-घर बारहमासा गणगौर प्रतिमाओं का पूजन कर पानी पिलाने व खोळा भरने की रस्म हुई। रियासतकालीन परंपरा के तहत जूनागढ़ प्रांगण में बारहमासा गणगौर का मेला भरा। पूर्व बीकानेर राज परिवार व रायसिंह ट्रस्ट की ओर से यहां पहुंची सभी गणगौर प्रतिमाओं के खोळा भरने की रस्म निभाई गई। जूनागढ़ में भरे मेले में शामिल होने के लिए गणगौर प्रतिमाएं ढोल-ताशों की लयबद्ध आवाजों और पारंपरिक गीत-नृत्यों के साथ जूनागढ़ पहुंचीं। महिलाओं ने अपने सिर पर गणगौर प्रतिमाओं को विराजित कर रखा था। बालिकाएं व य फोटो  नौशाद अली


The fair of Barahmasa Gangaur Junagadh is full

जूनागढ़ में भरा मेलाबीकानेर के जूनागढ में बारहमासा गणगौर मेले में पहुंची गणगौर प्रतिमाओं को अपने सिर पर रखकर नृत्य करती महिलाएं फोटो नौशाद अली