10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bikaner Holi: बीकानेर में फुटबॉल खेलने आए मोदी-पुतिन, सामने आ गए जेलेंस्की

Bikaner Holi: मोदी भी इस दौरान मौजूद रहे। फिल्मी हस्तियां मसलन कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण के अलावा राजनीतिक हस्तियों में वसुंधरा राजे भी रहीं।मौका था, फागणिया फुटबाल मैच का।

less than 1 minute read
Google source verification
Bikaner Holi: बीकानेर में फुटबॉल खेलने आए मोदी-पुतिन, सामने आ गए जेलेंस्की

Bikaner Holi: बीकानेर में फुटबॉल खेलने आए मोदी-पुतिन, सामने आ गए जेलेंस्की

बीकानेर. Bikaner Holi: विश्व पटल पर रूस-युक्रेन के बीच चल रही जंग में भले ही रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन और युक्रेनी राष्ट्रपति एक-दूसरे की शक्ल न देखना चाहते हों, लेकिन बीकानेर में उन्हें न सिर्फ आमने-सामने होना पड़ा, बल्कि बैठक कर बात भी करनी पड़ी। इतना ही नहीं, मोदी भी इस दौरान मौजूद रहे। फिल्मी हस्तियां मसलन कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण के अलावा राजनीतिक हस्तियों में वसुंधरा राजे भी रहीं।मौका था, फागणिया फुटबाल मैच का।

भारी संख्या में पर्यटक जुटे

गौरतलब है कि बीकानेर की होली की अनूठी परम्पराओं में शामिल फागणिया फुटबॉल देखने बुधवार को शहरवासी और पर्यटक धरणीधर खेल मैदान में जुटे। मैच में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेस्की, इमरान खान और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के स्वांगरूप धरे शहर के कलाकार दिखे। वहीं कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण जैसी फिल्मी हिरोइनों के स्वांग धरे कलाकारों ने रंग जमाया। आकर्षण के केन्द्र में देवी-देवाओं के स्वांग, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी रहीं।

पुरुषों और महिलाओं के बीच मैच भी हुए

धरणीधर खेल मैदान में पुरुषों और महिलाओं की टीम में मैच हुए। इसमें महिलाओं की टीम ने पुरुषों की टीम को 5-3 के अंतर से पराजित किया। दर्शकों की जबरदस्त हूटिंग के बीच खेले रोमांचक मुकाबले को देखने शहर के अलावा बाहर से पर्यटक भी आए।

इमरान-कंगना और भगवंत मान भी आए

स्वांग कलाकारों ने पुतिन, जेलेंस्की, नरेन्द्र मोदी, इमरान खान, ,कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, कंगना राणावत, आलिया भटट, वसुंधरा राजे, गंगूबाई, भगवंत मान, एम एस धोनी सहित शिव पार्वती, राधा-कृष्ण, सांई बाबा आदि विभिन्न प्रकार के स्वांग रूप धारण किए व मैच में शामिल हुए। कन्हैया लाल रंगा ने टाइगर का स्वरूप धारण कर कोच की भूमिका निभाई।

बीकानेर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...