scriptनई नवेली दुल्हन ने की पेपर देने की जिद, परीक्षा केन्द्र के बाहर तीन घंटे तक इंतजार करता रहा दूल्हा | Bride takes exam in wedding attire in Bikaner | Patrika News
बीकानेर

नई नवेली दुल्हन ने की पेपर देने की जिद, परीक्षा केन्द्र के बाहर तीन घंटे तक इंतजार करता रहा दूल्हा

अपने जीवन साथी के साथ सात फेरे लेने के बाद दुल्हन पूजा ने ससुराल जाने से पहले परीक्षा देने की जिद्द की और बीकानेर के महारानी कॉलेज में बने परीक्षा सेंटर में परीक्षा दी…

बीकानेरMar 26, 2019 / 02:43 pm

dinesh

groom bride
बीकानेर।

बीकानेर में आज एक स्याणी बीनणी का हठ देंखने को मिला। एक नई नवेली दुल्हन ने पहले परीक्षा दी और फिर ससुराल के लिए विदा हुई। दुल्हन के परीक्षा देने तक दूल्हे ने तीन घण्टे तक परीक्षा केंद्र के बाहर अपनी दुल्हनिया का इंतजार किया। दरअसल खारी चारणान निवासी पूजा की शादी बीती रात को महेंद्र कुमावत के साथ हुई थी। दुल्हन पूजा बीए सेकेंड ईयर में अध्ययनरत है और आज उसका समाजशास्त्र का पेपर था। अपने जीवन साथी के साथ सात फेरे लेने के बाद दुल्हन पूजा ने ससुराल जाने से पहले परीक्षा देने की जिद्द की और बीकानेर के महारानी कॉलेज में बने परीक्षा सेंटर में परीक्षा दी। उसके बाद ही दूल्हे के साथ ससुराल के लिए रवाना हुई।
वहीं दूसरी ओर… सुबह सात बजे की पारी में ही खुल गए 11 बजे होने वाले पेपर, परीक्षा हुई रद्द
राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University) की परीक्षाओं में एक बार फिर गड़बड़ी हो गई है। 11 बजे होने वाले दो प्रश्न पत्र एक परीक्षा केंद्र पर सुबह सात बजे ही खुल गए। जिस कारण से विश्वविद्यालय प्रशासन को परीक्षा तक रद्द करनी पड़ गई। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ.वीके गुप्ता ने बताया कि बीएएसी प्रथम वर्ष के दो पेपर आज सुबह की पारी में गलती से खुल गए। यह परीक्षा जुलॉजी और मैथ्स के विषय की होनी थी। लेकिन पेपर पहले ही खुल जाने के कारण अब आज हो रही इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। यह प्रश्न पत्र दोपहर 11 से 2 बजे की पारी में होना था। लेकिन किशनगढ़ स्थित एक परीक्षा केंद्र पर गफलत से लिफाफा सुबह सात बजे ही खोल लिया गया। जिसके बाद पेपर वितरित भी कर दिया गया। पेपर वितरण के बाद परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने मामले के बारे में बताया तो विश्वविद्यालय ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनो ही प्रश्न पत्र रद्द कर दिए हैं। अब दोनों ही विषयों की परीक्षा दोबारा होगी।

Home / Bikaner / नई नवेली दुल्हन ने की पेपर देने की जिद, परीक्षा केन्द्र के बाहर तीन घंटे तक इंतजार करता रहा दूल्हा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो