scriptसुबह बादलवाही, शाम को सर्द हवाएं | change weather in bikaner | Patrika News
बीकानेर

सुबह बादलवाही, शाम को सर्द हवाएं

बीकानेर. अंचल में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई। तापमान बढऩे के साथ ही सर्दी के तेवर कम हो गए है। सुबह से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई।

बीकानेरJan 19, 2019 / 07:47 pm

dinesh kumar swami

change weather in bikaner

सुबह बादलवाही, शाम को सर्द हवाएं

बीकानेर. अंचल में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई। तापमान बढऩे के साथ ही सर्दी के तेवर कम हो गए है। सुबह से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। बादलों की आवाजाही से तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई, वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। मौसम विभाग के प्रभारी अधिकारी संजीव थानवी ने बताया कि आगामी दो दिनों में मावठ होने की संभावना है। पूरे दिन हवाएं बंद रहने से बादलों की आवाजाही लगी रही। बादलों की आवाजाही से सूरज की तपिश भी कम रही। शाम को सर्द हवाएं चली। सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट शुरू हो गई। बाजारों में मूंगफली, तिलपापड़ी, गजक, गोटा आदि के खाने की बिक्री भी तेज हो गई। अधिकतम तापमान २८.१ डिग्री व न्यूनतम तापमान १०.७ डिग्री सेल्सियस रहा।

बच्चों को स्वेटर व पाठ्य सामग्री की वितरित

नोखा. कक्कू के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कड़ेलो की ढाणी में शनिवार को सांई मंदिर ट्रस्ट नोखा की ओर से विद्यार्थियों को गर्म कपड़े व पाठ्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में ट्रस्टी श्याम भट्टड़, नारायण बाहेती, नारायण जोशी, खेमचंद सोनावत, प्रकाश डागा, जितेंद्र जोशी सहित स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।

Home / Bikaner / सुबह बादलवाही, शाम को सर्द हवाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो