जानकारी सूत्रों के मुताबिक सुबह 11 बजे की बजाय दोपहर 1.27 बजे जयपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री शर्मा विशेष विमान से बीकानेर के लिए रवाना हुए है। नाल सिविल एयरपोर्ट बीकानेर पर दोपहर करीब 2.25 बजे विमान उतरेगा।
इसके बाद एयरपोर्ट पर पहले से तैयार हेलीकॉप्टर में सवार होकर खाजूवाला क्षेत्र के भानीपुरा गांव के लिए रवाना हो जाएंगे। भानीपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम है। जिलेभर के सभी नेता पहुंचे हुए है। दोपहर 12 बजे सभा शुरू हो गई और तमाम स्थानीय नेताओं ने संबोधित भी कर दिया। अब मुख्यमंत्री के पहुंुचने का इंतजार हो रहा है।
आगे के कार्यक्रम होंगे प्रभावित
मुख्यमंत्री को दोपहर 3 बजे बीकानेर वापस आकर यहां अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज में बैठक करनी थी। इसके बाद शाम 4 बजे भाजपा नेताओं के साथ भाजपा संभाग कार्यालय में बैठक प्रस्तावित है। पहले ही देरी से बीकानेर पहुंचने ये आगे के कार्यक्रम प्रभावित हो सकते है। संभवत: भाजपा नेताओं के साथ बैठक की जगह उनके साथ सर्किट हाउस में अनौपचारिक मुलाकात करने तक कार्यक्रम सीमित किया जा सकता है।