scriptकिसानों का महापड़ाव: बोले- किसानों का हित नहीं चाहती राज्य की सरकार | farmer display | Patrika News
बीकानेर

किसानों का महापड़ाव: बोले- किसानों का हित नहीं चाहती राज्य की सरकार

किसान महापड़ाव को कांग्रेस पदाधिकारियों ने राज्य सरकार पर तीखे प्रहार किए।

बीकानेरJan 10, 2018 / 11:52 am

dinesh kumar swami

farmer display

किसान प्रदर्शन

छतरगढ़. यहां उपखंड मुख्यालय पर मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सिंचाई का पूरा पानी देने व छतरगढ़ आबादी भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने सहित अन्य मांगों को लेकर पीसीसी सदस्य डॉ. किशनलाल मेघवाल व युवा मोर्चा जिला महासचिव सीताराम नायक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों धरना-प्रदर्शन कर महापड़ाव डाला गया।
यह महापड़ाव तहसील परिसर सामने रोडवेज बस स्टैड के मैदान पर हुआ। किसान महापड़ाव को कांग्रेस पदाधिकारियों ने राज्य सरकार पर तीखे प्रहार किए। सभा के बाद पदाधिकारियों व किसानों ने उपखंड अधिकारी को राज्य सरकार के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आठ सूत्री मांगें रखी एवं समय रहते मांगे नही मानी गई तो कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी दिनों में खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में चक्काजाम किया जाएगा।
सभा को सम्बोधित करते हुए जिला देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार किसानों का हित नही चाहती है, जिसका यह परिणाम है कि प्रदेश का अन्नदाता खेती छोड़कर अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरने का मजबूर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए कांग्रेस द्वारा लागू की गई किसानों की योजनाओं को बंद कर दिया है। इससे किसान कर्ज तले दबने से खुदकुशी करने को मजबूर है।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य डॉ. किशनलाल मेघवाल ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार यदि क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए 4 समूह में से 2 समूह में फसलों के लिए पानी नही दिया गया तो आगामी दिनों में किसानों को लेकर उग्र धरना-प्रदर्शन व आंदोलन किया जाएगा।
सभा में महासचिव सीताराम नायक ने कहा कि छतरगढ़ आबादी भूमि को ग्राम पंचायत के नाम करते हुए राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए। अन्यथा तहसील मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन व चक्कजाम को विवश होना पडग़ा।
इन्होंने किया संबोधित
महापड़ाव को प्रदेश कमेटी सदस्य सुषमा बारुवाल, खाजूवाला ब्लॉक अध्यक्ष पुखराज गोदारा, छतरगढ ब्लॉक अध्यक्ष याकूब जोईया, छतरगढ सरपंच नारायणराम खिलेरी, सतासर पूर्व सरपंच अब्दुल रहमान, जिला महासचिव गाणु खां, उपप्रधान याकूब बलोच, व्यापार मंडल अध्यक्ष नन्दराम जाखड़, पृथ्वीराज मेघवाल, ब्रह्मदेव चोटियां, मोहन कस्वां, जिला परिषद सदस्य मदनमोहन ज्याणी, अरविंद काजला, खाजूवाला व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सिहाग, युवा नेता अजीज पंवार, क्रय विक्रय सहकारी समिति चैयरमैन बरकत अली पडि़हार, गौरीशंकर गौड़ आदि ने विचार रखे।
निकाली रैली
सभा के बाद पार्टी पदाधिकारियों व किसानों ने बाजार में से होकर रैली निकाली। रैली मुख्य बाजार, सदर बाजार व अनूपगढ रोड होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। इसके बाद उपखंड अधिकारी सबीना बिश्नोई को जिला व प्रदेश पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार सुरेश राव, थानाधिकारी हंसराज लूंणा, नायब तहसीलदार अशोक गेरा, मोतीलाल आदि की उपस्थिति में सौंपा।
ये रही मुख्य मांगें
किसानों को सिंचाई के लिए प्रथम चरण में चार में से दो समूह मे दिया जाए, किसानों का बैकों का सम्पूर्ण कर्जा माफ किया जाए, छतरगढ़ आबादी भूमि को राजस्व रिकार्ड में लिया जाए, मूंगफली खरीद पुन: शुरू की जाए, बैंक खातों में जमा रकम की रसीद किसानों को दी जाए।
दीनदयाल बिजली कनेक्शन में मीटर नही लगाने से किसानों से अधिक रकम वसूल बंद की जाए, किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिया जाए, सिंचाई के लिए डिग्गियों व सोलर यूनिट पर पूर्व की भांति अनुदान बढ़ाया जाए।

Home / Bikaner / किसानों का महापड़ाव: बोले- किसानों का हित नहीं चाहती राज्य की सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो