बीकानेर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा के
Arjun Ram Meghwal और कांग्रेस के
madan gopal meghwal रिश्ते में मौसेरे भाई हैं। एेसे में परिवार और राजनीति में उनके सामंजस्य को लेकर हर कोई जानने को उत्सुक है। ‘राजस्थान पत्रिकाÓ ने रविवार को भाजपा प्रत्याशी और मदन गोपाल मेघवाल से सवाल किया तो उन्होंने अपने-अपने अंदाज में जवाब दिए।
सवाल – अब चुनाव में आपके खिलाफ आपके मौसेरे भाई हैं। एेसे में क्या आपका परिवार भी भाजपा और कांग्रेस में बंटा हुआ है? अर्जुनराम मेघवाल- मेरा परिवार भाजपा, मेरे मुखिया नरेन्द्र मोदी हैं। हम चुनाव लड़ रहे है,
इसमें परिवार कोई विषय नहीं है। सभी भाजपा कार्यकर्ता मेरे भाई-बहन हैं। अब मेरे लिए तो यही मेरा परिवार है।
मदनगोपाल मेघवाल- खून के रिश्ते नकारे नहीं जा सकते। ये रिश्ते खून के साथ ही बन गए, चुनाव तो अब लड़ रहा हूं। परिवार को लेकर मेरा मानना है कि प्रजातंत्र में हर व्यक्ति अपने मत का प्रयोग करने के लिए स्वतंत्र है।
जानिए दोनों प्रत्याशियों के परिवार के बारे में अर्जुनराम मेघवाल
पत्नी : पाना देवी
संतान : पुत्र- रविशेखर और नवीन, पुत्री- मनीषा और रचना मदनगोपाल मेघवाल
पत्नी : मंजू देवी
संतान : पुत्री- स्मृति और
पुत्र- कृषिक
Read Latest
Rajasthan News in Hindi on Patrika. Also get
Rajasthan Lok Sabha Election 2019 Live News.
Bikaner News और साथ ही दूसरे शहरों से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए बने रहिये हमारे साथ।