22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा, बम फटने से 2 सैनिक शहीद; एक घायल

Rajasthan Mahajan Field Firing Range: राजस्थान के बीकानेज जिले के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक बड़ा हादसा हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 18 Dec 2024, 3:03 PM IST

Rajasthan Mahajan Field Firing Range

Rajasthan Mahajan Field Firing Range: राजस्थान के बीकानेर जिले के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक बड़ा हादसा हो गया। युद्ध अभ्यास के दौरान बम फटने से दो सैनिक मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि एक अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा नॉर्थ कैंप स्थित चार्ली सेंटर पर हुआ।

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल सैनिक को तुरंत सूरतगढ़ स्थित मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : गहलोत-पायलट-डोटासरा-जूली का जयपुर में एक साथ हल्ला बोल, मणिपुर हिंसा सहित इन मुद्दों पर BJP को घेरा

सैन्य अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस थाना महाजन के प्रभारी कश्यप सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा फायरिंग अभ्यास के दौरान हुआ। सूत्रों के अनुसार, तोपाभ्यास के दौरान तकनीकी चूक के कारण बम समय से पहले फट गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। मामले की गहन जांच की जा रही है।

सैनिकों की शहादत को सलाम

इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों सैनिकों के नाम और रैंक की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। सेना और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज सेना के अभ्यास के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां नियमित तौर पर तोप और अन्य हथियारों का परीक्षण किया जाता है।

यह भी पढ़ें : ‘भैरो सिंह जी की तो उंगली पकड़कर बड़े हुए हैं’, जयपुर में बोले PM मोदी, राजे को इस तरह किया याद; जानें भाषण की 10 बड़ी बातें