
विधायक बेनीवाल
बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियों के लोग प्रदेश का भला करने की बजाय अपनी झोलियां भरने में लगे हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता एक-दूजे की झोली में बैठे दिख रहे हैं। बेनीवाल ने कहा कि बीकानेर में प्रस्तावित रैली में वे सीकर में होने वाली रैली की घोषणा करेंगे। वहीं सीकर के बाद जयपुर में होने वाली रैली के दौरान तीसरे मोर्चे की घोषणा कर दी जाएगी।
स्थानीय मुद्दे भी होंगे शामिल
बेनीवाल ने बताया कि वे बीकानेर संभाग के सभी प्रमुख मुद्दों को उठाने के प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भय मुक्त बने, उसे विशेष दर्जा दिए जाने, किसानों को संपूर्ण कर्जमाफी के प्रयास, किसानों को बिजली मुफ्त देने, स्वामीनारायणन रिपोर्ट लागू करने, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने, बेरोजगारों को प्रतिमाह दस हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने सहित विभिन्न मांगों को वे उठा रहे हैं। तीसरे मोर्चे का प्रयास रहेगा कि वे उन सभी मुद्दों को पूरा करवाए, जो उन्हांेने उठाए है।
सभी पार्टियों के नेता साथ बताए
बेनीवाल ने किसी राजनीतिक पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि उनके साथ सभी पार्टियों के जनप्रतिनिधि हैं, लेकिन छूटे हुए कारतूसों को नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीसरे मोर्च की घोषणा होने के बाद पार्टी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारना शुरू कर देगी।
मांगों को लेकर रैली निकाली
बीकानेर. निर्माण मजदूरों की मांगों को लेकर भवन एवं अन्य संनिर्माण वर्कर्स एकता यूनियन जिला कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को रतनबिहारी पार्क से जिला कलक्ट्रेट तक रैली निकाली गई और कलक्टर को ज्ञापन दिया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष गणेश सुथार ने बताया कि निर्माण श्रमिकों को बिना आनाकानी के खाद्य सुरक्षा से जोडऩे, कल्याण मंडल स्तर के मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमण्डल में ओमप्रकाश सुथार, जवाहर कुम्हार, नंदू स्वामी, मनोज भाटी, राधाकृष्ण मेघवाल आदि शामिल थे।
Published on:
18 Jan 2018 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
