12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर के ऋषि व्यास जोधपुर संभाग प्रभारी नियुक्त

bikaner news - Rishi Vyas of Bikaner appointed in-charge of Jodhpur division

less than 1 minute read
Google source verification
बीकानेर के ऋषि व्यास जोधपुर संभाग प्रभारी नियुक्त

बीकानेर के ऋषि व्यास जोधपुर संभाग प्रभारी नियुक्त

बीकानेर.
यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रदेश कॉर्डिनेटर ऋषि कुमार व्यास को जोधपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। व्यास जोधपुर संभाग के सभी जिलों में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर कांग्रेस की रीति-नीति और सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

यह नियुक्ति सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय कन्वीनर मनू जैन तथा प्रदेश के सोशल मीडिया चेयरमैन सत्यवीर अलोरिया ने की है। व्यास ने बताया कि वे कांग्रेस पार्टी की इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि व्यास यूथ कांग्रेस के पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचित उपाध्यक्ष हैं। साथ ही अशोक गहलोत फैन्स क्लब के संयोजक भी हैं। हाल ही में सुजानगढ़ के उपचुनाव में ऋषि कुमार व्यास ने सोशल मीडिया का प्रभावी प्रबन्धन किया और कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। जोधपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह क्षेत्र होने के कारण व्यास को मिली जिम्मेदारी को अहम माना जा रहा है।