
purnanand maharaj
गंगाशहर. अवधूत संत पूर्णानंद की पुण्यतिथि पर मुरली मनोहर मैदान स्थित बंसीलाल राठी की बगीची में सात दिवसीय महोत्सव 20 मार्च से शुरू होगा। कोरोना वायरस के प्रति सरकारी नीति एवं सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध महोत्सव आयोजन समिति ने इस बार कुछ कार्यक्रमों को संक्षिप्त कर दिया है ।
महोत्सव आयोजन समिति के गौरी शंकर सारड़ा ने बताया कि महोत्सव के दौरान रोजाना सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे बजे तक नित्य पूजन एवं रुद्राभिषेक का कार्यक्रम होगा। उसके बाद दोपहर एवं रात्रि में सामूहिक संकीर्तन के कार्यक्रम होंगे। महोत्सव के दौरान 20 से 26 मार्च तक साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती करणी कथा का वाचन करेगी।
करणी कथा का समय दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगा रात्रि में 10 बजे से 12 बजे तक भक्ति संगीत का कार्यक्रम होगा। 25 मार्च को जागरण का कार्यक्रम होगा । इसमें गायक अजयसिंह बीकानेरी भजन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का समापन 26 मार्च को होगा। इस दिन महाआरती एवं महाप्रसाद का कार्यक्रम होगा। सारड़ा ने बताया कि सरकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए इस बार महोत्सव में पिछले वर्षों की तुलना में कार्यक्रमों को संक्षिप्त कर दिया गया है।
केरोना वायरस के चलते महोत्सव स्थल पर समिति के सदस्यों की सोमवार को एक बैठक हुई इसमें सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए महोत्सव के दौरान सब ने अपने सुझाव दिए। महोत्सव समिति की ओर से आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में राम नारायण राठी, जमुनादास सारड़ा, गौरीशंकर सारड़ा, लाल चंद गहलोत, तोता राम नाई, श्रीराम सुथार, इंदर प्रजापत, पपु सारड़ा आदि मौजूद रहे।
Published on:
17 Mar 2020, 5:18 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.