कान गणेश मंदिर में आने वाले श्रद्धालु अपनी मनोकामना गजानंद के कान में कहते हैं। पुजारी के अनुसार, श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और श्रद्धा है कि कान गणेश के कान में कही गई मनोकामना की पूर्ति जल्द होती है। यहां गणेश के कान में अपने मन की बात कहने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। वहीं श्रद्धालु लगातार 21 बुधवार मंदिर में फेरी भी लगाते हैं। विवाह, संतान प्राप्ति, नौकरी, नवग्रह शांति के लिए भगवान कान गणेश का दर्शन-पूजन करते हैं।