scriptजयमलसर में चोरों की सेंध, लाखों का ले गए माल | theft in house | Patrika News
बीकानेर

जयमलसर में चोरों की सेंध, लाखों का ले गए माल

बीकानेर. जयमलसर. गांव में बुधवार की रात को चोरों ने दो मकानों में सेंधमारी की। चोर यहां से लाखों का माल चुरा ले गए। चोर कीमती सामान, नकदी ले गए, वहीं संदूक, सूटकेस, कपड़े खेत में पटक गए। वारदात का पता सुबह चला। वारदात की सूचना मिलते ही नाल पुलिस मौके पर पहुंची।

बीकानेरNov 16, 2018 / 08:57 am

dinesh kumar swami

theft in house

जयमलसर में चोरों की सेंध, लाखों का ले गए माल

बीकानेर. जयमलसर. गांव में बुधवार की रात को चोरों ने दो मकानों में सेंधमारी की। चोर यहां से लाखों का माल चुरा ले गए। चोर कीमती सामान, नकदी ले गए, वहीं संदूक, सूटकेस, कपड़े खेत में पटक गए। वारदात का पता सुबह चला। वारदात की सूचना मिलते ही नाल पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार जयमलसर निवासी कानूसिंह पंवार, पप्पूराम नायक के घर बुधवार रात को चोरी हुई। गुरुवार सुबह कानूसिंह की पत्नी उठी तो स्टोर में सामान बिखरा था, संदूकें गायब थी। उसने कानूसिंह को बताया। कानूसिंह ने पड़ोसियों व पुलिस को सूचना दी।
साथ ही गांव के ही पप्पूराम के घर भी चोर सामान व नकदी चुरा ले गए। एएसआई सुरेश पोटलिया ने बताया कि चोर घरों से सामान चुराने के बाद खेतों में चले गए। जहां संदूक, सूटकेस से नकदी, कीमती सामान निकाल कर ले गए। कपड़े, खाली संदूकें छोड़ भागे। घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। चोरों को शीघ्र पकड़ा जाएगा।

यह सामान हुआ चोरी: पीडि़त कानूसिंह ने नाल थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि दो ठुसी, दो जोड़ी झुमके, आधा किलो चांदी की पायल तथा ९० हजार रुपए ले गए। पप्पूराम नायक के घर से एक पायल जोड़ी, तथा करीब दस हजार रुपए ले गए।

Home / Bikaner / जयमलसर में चोरों की सेंध, लाखों का ले गए माल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो