scriptनोपाराम उरमूल संचालक मंडल के निविरोध अध्यक्ष निर्वाचित | Urmul governing board election process completed | Patrika News
बीकानेर

नोपाराम उरमूल संचालक मंडल के निविरोध अध्यक्ष निर्वाचित

उरमूल संचालक मंडल सदस्य और अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न

बीकानेरApr 14, 2021 / 10:34 am

Vimal

नोपाराम उरमूल संचालक मंडल के निविरोध अध्यक्ष निर्वाचित

नोपाराम उरमूल संचालक मंडल के निविरोध अध्यक्ष निर्वाचित

बीकानेर. उत्तरी राजस्थान जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड बीकानेर के संचालक मंडल अध्यक्ष पद पर मंगलवार को नोपाराम निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए हुई निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान नामांकन पत्र भरने, नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद एकमात्र नामांकन पत्र होने के कारण निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार बारठ ने नोपाराम को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने नोपाराम को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। संचालक मंडल सदस्यों और नोपाराम के समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त की ओर माल्यार्पण कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नोपाराम जाखड़ ने कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी से मुलाकात की। डूडी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान डेयरी संचालक मंडल सदस्य भी मौजूद रहे।

 

पहले पिता, अब पुत्र उरमूल डेयरी अध्यक्ष
उरमूल संचालक मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नोपाराम जाखड़ वर्ष 2015-2020 तक संचालक मंडल सदस्य रहे है। नोपाराम के पिता हरजीराम जाखड़ वर्ष 2010-2015 तक उरमूल डेयरी के अध्यक्ष रहे है। पहले पिता और अब पुत्र डेयरी संचालक मंडल के अध्यक्ष बने है। नोपाराम देहात कांग्रेस के जिला महामंत्री भी रहे है। कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री भी रहे है। जाखड़ राजस्थान जाट महासभा बीकानेर शाखा के जिलाध्यक्ष भी है।

 

अध्यक्ष का किया स्वागत
नोपाराम जाखड़ के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उरमूल डेयरी एमडी एस एन पुरोहित के नेतृत्व में डेयरी अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस दौरान डेयरी के सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सलीम भाटी भी उपस्थित रहे। अतिरिक्त रजिस्ट्रार कॉपरेटिव एम एल खन्ना ने नोपाराम को अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा।

Home / Bikaner / नोपाराम उरमूल संचालक मंडल के निविरोध अध्यक्ष निर्वाचित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो