हीरो सुपर स्प्लेंडर में बीएस6 अनुसरित 125 सीसी इंजन लगाया गया है, इसमें प्रोग्राम फ्यूल इंजेक्शन के साथ एक्ससेंस तकनीक लगाई गयी है, जिस वजह से कंपनी का दावा है कि यह 19 प्रतिशत अधिक पॉवर प्रदान करता है। यह इंजन 7500 आरपीएम पर 10.7 बीएचपी का पॉवर तथा 6000 आरपीएम पर 10.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है।