
ampere reo elite
नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल सेक्टर का भविष्य इलेक्ट्रिक व्हीकल हैं । यही वजह है कि हर कंपनी चाहे कार निर्माता हो या टू-व्हीलर मैनुफैक्चर्र सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल के निर्माण कर रही है। इसी कड़ी में अब एक नया नाम जुड़ा है Ampere Vehicles का । Ampere Vehicles, Greaves Cotton Limited की सहायक कंपनी है और इस कंपनी ने Ampere Reo Elite के नाम से अपना नया स्कूटर पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक्स शोरूम कीमत 45,099 रुपये है।
इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलईडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और यूएसबी चार्जिंग पॉइंट जैसे फीचर्स हैं। स्कूटर 4 कलर- रेड, वाइट, ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध है। रियो एलीट में 250 वॉट का मोटर और लेड एसिड बैटरी दी गई है। Ampere Reo Elite को फुल चार्ज होने में तकरीबन 8 घंटे का समय लगता है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 55-65 किलोमीटर तक चलेगा। स्कूटर का वजन 86 किलोग्राम है और इसमें दोनों तरफ 110 mm ड्रम ब्रेक हैं।
शुरू हुई बुकिंग- कंपनी ने लॉन्चिंग के साथ ही इस स्कूटर की बुकिंग शुरू कर दी है । 1,999 रुपये में कंपनी की वेबसाइट से इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक किया जा सकता है। इसके अलावा Ampere का कहना है कि जो लोग Reo Elite खरीदेंगे उन्हें एक फ्री हेल्मेट दिया जाएगा।
Updated on:
24 Dec 2019, 1:16 PM IST
Published on:
24 Dec 2019, 1:10 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.