4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगल चार्जिंग में 120 किमी चलेगा Benling Aura, कंपनी ने किया पेश

वहीं इस स्कूटर में ब्रेकडाउन स्मार्ट असिस्टेंस सिस्टम भी दिया गया है। जिसकी वजह से इस स्कूटर में किसी भी तरह की खामी आने पर भी इस स्कूटर को चलाया जा सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 23 Dec 2019, 2:09 PM IST

Benling wp

नई दिल्ली: Benling India ने अपनी नई पेशकश Benling Aura की पहली झलक दिखाई है। अगले साल की पहली तिमाही से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू होगी। हाई स्पी़ड सेगमेंट में ये कंपनी की पहली पेशकश होगी इससे पहले तक कंपनी लो-स्पीड सेगमेंट में Kriti, Icon और Falcon शामिल हैं।

फीचर्स- फीचर्स की बात करें स्कूटर में रिमोट कीलेस सिस्टम, यूएसबी चार्जिंग फेसिलिटी, ऐंटी-थेफ्ट अलार्म और एक अतिरिक्त रियर-व्हील इंटीग्रेटेड लॉकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। वहीं इस स्कूटर में ब्रेकडाउन स्मार्ट असिस्टेंस सिस्टम भी दिया गया है। जिसकी वजह से इस स्कूटर में किसी भी तरह की खामी आने पर भी इस स्कूटर को चलाया जा सकता है।

70 किमी का माइलेज देगा Crayon Envy, कीमत 53 हजार रूपए

बैटरी और पॉवर- इस स्कूटर में कंपनी ने डिटैचेबल बैटरी दी है। 2500 BLDC इलेक्ट्रिक मोटर और 72V/40Ah लिथियम-आयन बैटरी चार्ज होने पर 120 किलोमीटर तक चल सकती है। इस बैटरी की सबसे बड़ी बात ये है कि बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 4 घंटे का समय लगेगा। स्कूटर की टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।

कीमत- इस स्कूटर की कीमत के बारे में अभी कंपनी ने कई खुलासा नहीं किया है लेकिन ये तय है कि इसके आने से दुपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों में कंपटीशन बढ़ जाएगा।

12 मिनट में चार्ज हो जाते हैं Rowwet के इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, और भी हैं कई खासियतें