
ather 450x
नई दिल्ली: एथर एनर्जी भारत में 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर का लिमिटेड एडिशन मॉडल 450एक्स लाने जा रहा है। कंपनी इस लिमिटेड एडीशन स्कूटर को आज लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने Ather 450x इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग भारत में शुरू कर दी है।
एथर 450एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर को नई दिल्ली में पेश किया जाना है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ( electric scooter ) के सिर्फ चुनिंदा यूनिट ही उपलब्ध कराने वाली है, कंपनी ने इसे 'एथर 450एक्स: सुपर स्कूटर' नाम दिया है।
फीचर्स – Ather 450x पहले से अधिक इंटेलीजेंस होगी कंपनी इसमें कई नए कनेक्टिंग फीचर्स जोड़ सकती है, ताकि यह बेहतर सुविधा उपलब्ध कराये। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारें में अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया है।
एथर वर्तमान में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ाने में लगी हुई है, इसलिए अब एक नए लिमिटेड एडिशन मॉडल को लेकर आ रही है।
कीमत- एथर 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1.07 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन नए अपडेट के साथ इसकी लिमिटेड एडिशन मॉडल की कीमत में वृद्धि हो सकती है। इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग लगातार बढ़ रही है। सेगमेंट में एथर अपने प्रभाव को लगातार बढ़ा रही है
Updated on:
28 Jan 2020, 2:30 PM IST
Published on:
28 Jan 2020, 2:30 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.