4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TVS ने लॉन्च किया iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत है 1.15 लाख रुपये

आपको बता दें कि कंपनी ने दो साल पहले ही Auto Expo 2018 ( ऑटो एक्सपो 2018 ) में iQube को पहली बार पेश किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 26 Jan 2020, 5:39 PM IST

TVS launched First Electric Scooter iQube

TVS launched First Electric Scooter iQube

नई दिल्ली: दिग्गज टू-व्हीलर वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स ( TVS Motor ) ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube ( आईक्यूब ) लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर का काफी समय से इंतज़ार किया जा रहा था और अब भारत में इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है जिसके बाद ग्राहक आसानी से इसे खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने दो साल पहले ही Auto Expo 2018 ( ऑटो एक्सपो 2018 ) में iQube को पहली बार पेश किया था।

Land Rover Range Rover से इंडिया गेट पहुंचे पीएम मोदी, इस पर नहीं होता है बम धमाकों का असर

TVS दूसरी भारतीय कंपनी है जिसने भारतीय बाजार में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर ( Electric Scooter ) लॉन्च किया है। टीवीएस अपने नए स्कूटर iQube के हर महीने 1000 यूनिट तैयार करेगी और पहले कुछ दिनों में लगभग 100 यूनिट बेचने की उम्मीद है।

पावर और स्पेसिफिकेशन

TVS iQube में 4.4kW इलेक्ट्रिक दी गई है जो 78km/h की मैक्सिमम स्पीड पकड़ सकती है। यह स्कूटर 4.2 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर सिंगल चार्जिंग में 75 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इस स्कूटर में दो राइडिंग मोड्स इकॉनमी और पावर मोड मिलते हैं। इससे यूजर पावर आउटपुट को अजस्ट कर सकता है। इस स्कूटर को फुल चार्ज करने में 5 घंटे का समय लगता है।

अगर आप भी इस स्कूटर को खरीदना चाहते हैं तो महज 5,000 रुपये के टोकन अमाउंट में टीवीएस की वेबसाइट या फिर कुछ डीलरशिप्स पर इस स्कूटर की बुकिंग कर सकते हैं। इस स्कूटर में बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं जिनकी वजह से ये बेहद ही ख़ास हो जाता है।

ख़ास बात ये है कि दिल्ली से नहीं बल्कि TVS iQube बिक्री सबसे पहले बंगलूरू में शुरू की जाएगी। जिसके बाद इसे देश के अन्य शहरों में भी बेचा जाएगा।
स्कूटर के लॉन्चिंग इवेंट पर टीवीएस मोटर के चेयरमेन वेणु श्रीनिवासन ने कहा कि TVS Motor सभी इनोवेशन ग्राहकों को ध्यान में रखकर करती है। कंपनी का ध्यान देश के 'ग्रीन और कनेक्टेड' युवाओं पर है। हमने इन्हें टीवीएस इलेक्ट्रिक के पोर्टफोलियो में शामिल किया है। TVS iQube इलेक्ट्रिक एडवांस ड्राइवट्रेन और Next Generation TVS स्मार्टएक्सकनेक्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

Auto Expo 2020 में नहीं शामिल होंगी Bajaj, Royal Enfield और TVS जैसी दिग्गज कंपनियां

कंपनी ने अब स्कूटर का प्रॉडक्शन वर्जन लॉन्च किय गया है। यानी इस स्कूटर और डिलीवरी किए जाने वाले उत्पाद में कोई खास अंदर नहीं होगा। इसके अलावा चीनी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी की भारतीय इकाई Benling India ने भी भारत में अपना नया electric scooter Aura लॉन्च किया है।
बैटरी