
PM Modi Car
नई दिल्ली: आज भारत में 71वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। ऐसे में पधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) अपने काफिले के साथ इंडिया गेट पहुंचे और शहीदों को नमन किया। प्रधानमंत्री इस दौरान एक ख़ास एसयूवी में नज़र आए जिसमें उन्हें कई बार रैलियों में भी देखा जा चुका है। ये एसयूवी और किन नहीं बल्कि Land Rover की Range Rover है जिसे दुनियाभर के कई दिग्गज नेता इस्तेमाल करते हैं। प्रधानमंत्री भी कई सालों से इस कार में चल रहे हैं। ये कार ना सिर्फ बेहद ही सुरक्षित है बल्कि ये काफी स्पेशियस भी है। तो चलिए आज हम आपको इस कार की खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं ( PM Modi Car )।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो Land Rover Range Rover में 3.0 लीटर का TDV6 SDV8 V6 सुपरचार्ज्ड इंजन दिया गया है। ये इंजन 250 KW की जबरदस्त पावर और 600 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है जिससे इस SUV को जबरदस्त पावर मिलती है और यह किसी भी तरह की सड़कों पर आसानी से चल सकती है।
स्पीड
अगर बात करें इस कार की स्पीड की तो लैंड रोवर रेंज रोवर अधिकतम 209 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती है। यह एसयूवी महज 7.4 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेती है। इस SUV में 104 लीटर का फ्यूलटैंक दिया गया है जिसकी मदद से ये एसयूवी लम्बी दूरी तय कर लेती है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 1.03 करोड़ रुपये है। पीएम मोदी के लिए जो SUV इस्तेमाल की जाती है उसमें बहुत सारे मॉडिफिकेशन्स के साथ तैयार किया गया है। इस एसयूवी को बुलेटप्रूफ बनाया गया है जिससे इसपर गोली बारूद का असर नहीं होता है। इस मोडिफिकेशन की वजह से पीएम मोदी की इस एसयूवी की कीमत आम रेंज रोवर से कहीं ज्यादा हो जाती है।
Published on:
26 Jan 2020, 2:06 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.