4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Land Rover ने भारत में लॉन्च की 2 दमदार SUV, कोई भी कार नहीं ले पाएगी इनसे टक्कर

रेंज रोवर फेसलिफ्ट Range Rover Facelift और रेंज रोवर स्पोर्ट Range Rover Sport Facelift फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 29 Jun 2018, 9:37 AM IST

Range Rover

Land Rover ने भारत में लॉन्च की 2 दमदार SUV, कोई भी गाड़ी नहीं ले पाएगी इनसे टक्कर

जानी-मानी लग्जरी ऑटोमोबाइल कंपनी लैंड रोवर ने अपनी दो बेहतरीन गाड़ियों को नए अवतार में पेश किया है। रेंज रोवर फेसलिफ्ट और रेंज रोवर स्पोर्ट के फेसलिफ्ट वेरिएंट बाजार में कई बदलावों के साथ लॉन्च किए गए हैं। भारत में इन एसयूवी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। आइए जानते हैं कैसी होंगी ये एसयूवी और कैसे होंगे इनके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो दोनों गाड़ियों में वी6 और वी8 इंजन दिए जाएंगे जो कि डीजल और पेट्रोल के विकल्प के साथ आएंगे। वी6 पेट्रोल इंजन 340 बीएचपी पावर जनरेट करता है और वी6 डीजल इंजन 258 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। इसी के साथ वी8 पेट्रोल इंजन 525 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है और वी8 डीजल इंजन 340 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है।

ये भी पढ़ें- अगर 1 लाख से कम है बजट तो ये 5 सुपर Bikes रहेंगी बेस्ट, माइलेज ऐसा जिसका कोई जवाब नहीं

बदलावों की बात की जाए तो इन दोनों एसयूवी में काफी बदलाव किए गए हैं। एक्सटीरियर पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बेहतरीन लग रहा है। फ्रंट बंपर और रियर बंपर नए लगाए गए हैं, जिसके एसयूवी और भी ज्यादा दमदार लग रही है। नई एलईडी हेडलाइट्स की वजह एसयूवी का लुक बेहद ही लग्जरी लग रहा है।

ये भी पढ़ें- सेफ्टी में सबसे आगे है Toyota Yaris, पीछे छूट रही हैं ये बड़ी कारें

इंटीरियर
इंटीरियर की बात की जाए तो इन दोनों एसयूवी में न्यू टच प्रो ड्यूओ इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.10 इंच की स्क्रीन और लैदर स्टीयरिंग व्हील दिया है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इन एसयूवी में 360 डिग्री सराउंड कैमरा, एम्बियंट लाइटिंग, हीटेड और कूल्ड फ्रंट सीट्स और थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल

कीमत
कीमत की बात की जाए तो रेंज रोवर फेसलिफ्ट की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.74 करोड़ रुपये और रेंज रोवर स्पोर्ट फेसलिफ्ट की एक्स शोरूम कीमत लगभग 99.48 लाख रुपये तय की गई है। अब देखते हैं कि लॉन्च होने के बाद इन दोनों गाड़ियों को कितना ज्यादा पसंद किया जाता है।