4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल पंप पर सभी ग्राहकों को मुफ्त मिलती हैं ये चीजें, अगर न मिलें तो तुरंत करें ये काम

सभी पेट्रोल पंप पर ग्राहक अधिक जरूरत होने पर फोन कॉल कर सकते हैं। पेट्रोल पंप ये सुविधा फ्री में देता है, इसके लिए कोई भी अन्य शुल्क नहीं लिया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 27 Jun 2018, 3:46 PM IST

Automobile

पेट्रोल पंप पर सभी ग्राहकों को मुफ्त मिलती हैं ये चीजें, अगर न मिलें तो तुरंत करें ये काम

अगर आपके पास कोई गाड़ी या बाइक है तो अक्सर आप पेट्रोल पंप पर जाते ही होंगे, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पेट्रोल पंप पर सभी लोगों को किस-किस तरह फायदे मिलते हैं। हर पेट्रोल पंप अपने ग्राहकों को कुछ चीजों का फ्री में लाभ देता है। इनका उपभोग करना प्रत्येक ग्राहक का अधिकार है और जब मर्जी इनका लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो सभी पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को फ्री में मिलती हैं।

अगर किसी भी पंप का संचालक आपको इन चीजों का उपभोग करने के लिए मना करता है तो आप इसके लिए केंद्रीय लोक शिकायत और निगरानी प्रणाली के पास जाकर कंप्लेंट कर सकते हैं या फिर इनकी वेबसाइट पर भी कंप्लेंट कर सकते हैं।

आपातकाल में फोन करने की सुविधा
सभी पेट्रोल पंप पर ग्राहक अधिक जरूरत होने पर फोन कॉल कर सकते हैं। पेट्रोल पंप ये सुविधा फ्री में देता है, इसके लिए कोई भी अन्य शुल्क नहीं लिया जा सकता है।

टायरों में एयर
पेट्रोल पंप पर गाड़ी में डीजल या पेट्रोल भरवाने के बाद आप टायरों में फ्री में हवा भी भरवा सकते हैं। हर पेट्रोल पंप इस सुविधा को अपने ग्राहकों को फ्री में उपलब्ध करवाता है।

ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा के लिए CRPF को मिली ये खास बाइक, जानिए कैसे लड़ेगी आतंकवादियों से...

पीने के लिए पानी
सभी पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के लिए पीने के लिए पानी और वॉशरूम की सुविधा होती है। इन सुविधायों के लिए कोई भी पेट्रोल पंप अलग से चार्ज नहीं ले सकता है।

ये भी पढ़ें- तो इसलिए नेताओं की पहली पसंद है Mahindra Scorpio, ताकत के साथ मिलते हैं ये खास फीचर्स

फर्स्ट एड बॉक्स
अगर कोई व्यक्ति एक्सीडेंट में चोटिल हो गया है तो वो पेट्रोल पंप से फर्स्ट एड बॉक्स ले सकता है। प्रत्येक पेट्रोल पंप प्राथमिक चिकित्सा उपचार की सुविधा मुफ्त होती है।

शिकायत बॉक्स
सभी पेट्रोल पंप पर किसी भी तरह की असुविधा होने पर संचालक तक बात पहुंचाने के लिए शिकायत बॉक्स होता है। पेट्रोल पंप पर शिकायत बॉक्स रखना अनिवार्य है।