
सेफ्टी में सबसे आगे है Toyota Yaris, पीछे छूट रही हैं ये बड़ी कारें
टोयोटा की नई कार यारिस (Toyota Yaris) दुनिया में काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। इस कार ने लॉन्च होने के बाद से ही अन्य कंपनियों के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ा दिया है। ये टोयाटा की एक मिड लेवल सेगमेंट कार है, जो लोगों को खूब पसंद आने वाली सैडान बनी है। यहां हम जानेंगे कि इस कार में ऐसी क्या खासियत हैं, जो इसको सबसे अलग बना रही हैं।
इंजन और पावर में है सबसे बेहतरीन
इंजन और पावर की बात की जाए तो टोयाटा यारिस में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 105.5 बीएचपी की पावर जनरेट करता है और 140 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार के सभी वेरिएंट्स में ईबीडी, एबीएस, 7 एयर बैग्स, वहीं कार के टॉप वेरिएंट में ऑल व्हील पावर ब्रेक दिए गए हैं।
फीचर्स
कार में पार्किंग कैमरा, रूफ माउंटेड, रियर एसी, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक ड्राइवर सीट, पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सबसे खास बात ये है कि यारिस के सभी वेरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होकर आते हैं।
यारिस का 7 स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स सड़कों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस करता है।
कार सिटी में ज्यादा बेहतरीन चलती है, लेकिन हाइवे के मामले में कार पावर में कुछ कम हो जाती है।
कार की हैंडलिंग काफी बेहतरीन है, अंदर बैठे लोगों को सड़कों पर आने वाले छोटे-मोटे गड्ढों से कोई दिक्कत नहीं होती है।
बाजार में टोयोटा यारिस (Toyota Yaris) का होंडा सिटी, हुंडई वरना और मारुति सुजुकी सियाज जैसी कारों से मुकाबला था, लेकिन इस कार ने खुद को इन सब से अलग कर दिया और अपने बेहतरीन लुक और खास फीचर्स की वजह से ग्राहकों को पसंद आ रही है।
अगर आप नई कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो टोयोटा यारिस खरीद सकते हैं ये एक ऐसी कार है जो कि ड्राइविंग के लिए बेहतरीन है और काफी ज्यादा सुरक्षित है।
Published on:
23 Jun 2018, 3:36 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.